एक्सप्लोरर

46 साल बाद फेसबुक के जरिए महिला को मिली उसकी खोई हुई रिंग, सोशल मीडिया को कहा धन्यवाद

अमेरिका में रहने वाली महिला को 46 साल बाद अपनी खोई रिंग वापस मिली है. महिला की रिंग के बारे में फेसबुक में एक शख्स ने शेयर किया था, जिसके बाद महिला की रिंग के रूप में उसकी पहचान की गई.

हम सबने अपने जीवन में कभी न कभी कुछ न कुछ जरूर खोया है, पर हमारी खोई चीज हमें वापस मिल सके ऐसा बहुत कम होता है, लेकिन अमेरिका में एक महिला 46 साल बाद उसकी खोई हुई रिंग वापस मिल गई है. मिशिगन में रहने वाली मैरी गज़ल बेयर्डस्ली नाम की महिला ने साल 1975 में जब वो हाई स्कूल में थीं तब अपनी रिंग खो दी थी, जो उन्हें दोबारा 46 साल के बाद फेसबुक की मदद से वापस मिल गई है.

मैरी ने बताया कि क्रिस नॉर्ड नाम के फेसबुक यूजर ने कुछ समय पहले रिंग की तस्वीर शेयर की थी, वहीं उन्होंने मैरी को मैसेंजर पर मेसेज भेज कर अंगूठी की पहचान करने को कहा, जिस पर अंगूठी को देख मैरी हैरान रह गई थी. मैरी के मुताबिक नॉर्ड 20 साल से अंगूठी के मालिक की तलाश कर रहे थे. वहीं रिंग के मालिक के बारे में जानकारी मांगने वाली मिस्टर नॉर्ड की पोस्ट को पॉवर्स कैथोलिक हाई स्कूल ने शेयर किया था, ये वही स्कूल है जहां मैरी पढ़ा करती थीं और जहां उनकी रिंग खो गई थी.

महिला ने रिंग मिलने पर कहा धन्यवाद

रिंग के साथ फिर से जुड़ने के बाद मैरी गज़ल बेयर्डस्ली ने अपने स्कूल की पोस्ट का जवाब दिया और उसे शेयर करने के लिए सभी को धन्यवाद कहते हुए लिखा 'वो मेरी अंगूठी है, मैंने इसे ग्रैजुएशन के बाद खो दिया था, छियालीस साल पहले, मुझे उस व्यक्ति ने संपर्क किया जिसके पास ये थी, ये एक अच्छी लंबी कहानी है'.

नॉर्ड को 20 साल पहले मिली थी रिंग

इस मामले में नॉर्ड ने कहा कि उनके भाई को लगभग 20 साल पहले कचरे में फेंके गए एक बॉक्स में अंगूठी मिली थी, जिसके बाद से अब तक नॉर्ड ने इसे संभाल कर रखा था और हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए इसके मालिक की तलाश करने का फैसला किया था.

इसे भी पढ़ेंः

ED के रडार पर आई मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी, जानिए क्या है मामला

Minissha Lamba News: शादी के पांच साल बाद इस एक्ट्रेस ने लिया तलाक, अब बताई पूरी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget