एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान भूकंप: मलबे में दब गए परिवार के 14 लोग, अकेला जिंदा बचा शख्स VIDEO में फूट-फूटकर रोता आया नजर

Afghanistan Earthquake: सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान भूकंप से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका कलेजा फटकर रह जाएगा.

Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में शनिवार को आए भंयकर भूकंप की वजह से अब तक 2000 से ज्यादा नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं. जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल है. हर बीतते घंटे के साथ मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है. कई लोगों ने इस आपदा में अपने लोगों को खो दिया है. जबकि कुछ लोगों का तो पूरा परिवार तबाह हो गया है. इंटरनेट पर भूकंप की तबाही से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनको देखकर आपके रोंगटे खड़े होना तय है. इन वीडियोज़ को देखकर आप वहां की मौजूदा स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं कि भूकंप की चपेट में आए लोगों का कितना बुरा हाल है. 

सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान भूकंप से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका कलेजा फटकर रह जाएगा. दरअसल इस वीडियो में एक शख्स रोता-बिलखता हुआ नजर आ रहा है. वह भूकंप के कारण जमींदोज अपने मकान के मलबे पर खड़ा है और चीख-चीखकर यह कह रहा है कि उसका पूरा परिवार इस मलबे के नीचे दबा हुआ है. यह शख्स अफगानिस्तान के हेरात में अपने परिवार के साथ रहता था. हालांकि भूकंप के कारण इसका पूरा घर धूल और मिट्टी में तब्दील हो गया. मंजर ऐसा है कि शख्स अपने ही घर के मलबे पर खड़ा होकर अपने परिवार के लोगों को चीखकर और रोते हुए पुकार रहा है. 

परिवार के 14 लोग मलबे में दबे

बताया जा रहा है कि शख्स अपनी 14 लोगों की फैमिली के साथ रहता था. भूकंप के आने के कारण इसका पूरा मकान ढह गया और उसमें मौजूद परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए. 14 में से परिवार के एक भी सदस्य का पता नहीं चल पाया है. इन लोगों में एक 5 दिन का बच्चा भी शामिल है, जो मलबे के ढेर में दबा हुआ है. शख्स ने इस आपदा में अपने पूरे परिवार को खो दिया है. इसकी बेबसी देखकर इंटरनेट पर हर किसी का दिल पसीज गया है. 

10 हजार से ज्यादा लोग घायल

बता दें कि शनिवार को अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता के साथ भूकंप आया था. बताया जा रहा है कि इस भूकंप में 2000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है. जबकि 10,000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई लोग तो अब भी मलबे में दबे हुए हैं और जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. कहा यह भी जा रहा है कि इस विनाशकारी भूकंप के चलते 1320 घर मलबे में तब्दील हो चुके हैं.  

ये भी पढ़ें: इजराइली महिला सैनिक ने हमास लड़ाकों को सिखाया सबक, बेधड़क होकर सीने पर तान दी बंदूक, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral video: बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
Elephant Rescues Tiger Viral Video: यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
Cab Driver Viral Video: 'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget