एक्सप्लोरर

प्लेन से सीढ़ी हटाते वक्त लापरवाही! विमान से सीधे नीचे गिरा शख्स- वीडियो देख अटक जाएंगी सांसे

विमान की सीढ़ियां हटाते वक्त ग्राउंड स्टाफ को ध्यान नहीं रहा कि प्लेन में विमानकर्मी मौजूद है. जैसे ही सीढ़ियां हटाई गईं वैसे ही विमानकर्मी का पैर फिसला और वो प्लेन से नीचे जा गिरा.

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. वीडियो किसी छोटे-मोटे हादसे का नहीं, बल्कि उस लापरवाही का सबूत है जो हवाई सफर की चमक-दमक के पीछे अक्सर छुपा रह जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एयरपोर्ट पर खड़ा एयरोप्लेन यार्ड में खड़ा किए जाने की तैयारी में है. प्लेन बंद हो चुका है, यात्री भी शायद उतर चुके हैं और अब ग्राउंड स्टाफ प्लेन की बाहरी सीढ़ियों को हटाने में जुटा हुआ है. लेकिन तभी ऐसा कुछ होता है, जिसे देखकर यूजर्स का कलेजा मुंह को आ गया है. वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैला हुआ है.

प्लेन से नीचे गिरा विमान कर्मी

दरअसल, होता यूं है कि एक विमानकर्मी शायद किसी अंदरूनी काम से जुड़ा स्टाफ प्लेन से नीचे उतरने के लिए जैसे ही दरवाजा खोलता है, बिना देखे बाहर की तरफ कदम रख देता है. उसे यह अंदाजा ही नहीं होता कि बाहर लगी सीढ़ियां अब वहां नहीं हैं. नतीजा, जैसे ही वह पहला कदम हवा में रखता है, वह सीधा नीचे जमीन पर आ गिरता है. गिरावट इतनी खतरनाक होती है कि आसपास खड़े लोग भी एक पल के लिए सन्न रह जाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FLIGHT FANATICS (@flightfanatics)

अब खतरे से बाहर है शख्स!

यह पूरी घटना वहां खड़ी एक महिला ने अपने कैमरे में कैद कर ली और अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो को देख हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर ऐसी बेसिक सेफ्टी चेक की अनदेखी कैसे हो गई? क्या ग्राउंड स्टाफ ने सीढ़ी हटाने से पहले अंदर सूचना दी थी? या विमानकर्मी ने बाहर झांके बगैर ही उतरने की गलती की? हालांकि बताया जा रहा है कि अब विमान कर्मी खतरे से बाहर है और एक दम ठीक है.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो को flightfanatics नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई. एक और यूजर ने लिखा...अब तो प्लेन जमीन पर भी सुरक्षित नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अब तो प्लेन के नाम से ही डर लगता है.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget