Watch: अपनी बिल्ली के लिए पुरानी टीवी को बना दिया बिस्तर, देखिए ये क्यूट वीडियो
Viral Video: एक आदमी अपनी बिल्ली (Cat) के लिए एक पुराने टीवी (Old TV) को बिस्तर में बदल देता है जिसमें बिल्ली आराम करते वीडियो में दिखाई गई है जो बहुत स्वीट है.

Trending: जिन लोगों ने बिल्ली को पालतू (Pet Cat) की तरह पाल रखा है वो उनकी आदतों और अजीबोगरीब हरकतों से भलीभांति परिचित होते हैं. उनके मालिकों को पता होता है कि बिल्लियों को अक्सर नई नई जगहों का पता लगाना पसंद आता है. एक आदमी ने अपनी पालतू बिल्ली के लिए जो किया वो आपके दिल को छू लेगा. इस आदमी ने अपनी बिल्ली को आराम देने के लिए अपने पुराने टीवी को बिस्तर (Cat Bed Out Of An Old TV) में बदल दिया.
एक ट्विटर यूजर ने कैट बेड की तस्वीरें (Photo of Cat Bed) शेयर की और फोटो के कैप्शन में यूजर ने लिखा, "मेरे पिताजी ने एक पुराना टीवी खरीदा और उसे बिल्ली के बिस्तर में बदल दिया." इन फोटो में पुराने टीवी सेट को दिखाया गया है जिसे बिल्ली के लिए एक बिस्तर के रूप में परिवर्तित कर दिया जाता है. इस बिस्तर पर बिल्ली को आराम करते हुए भी देखा जाता है और ये देखने में बहुत मनमोहक लगता है.
My dad bought an old tv and gutted it to turn it into a cat bed 😭🥺 pic.twitter.com/riGjC75jss
— Audrey 🚨KS vote NO August 2nd🚨 (@biggestweiner) July 16, 2022
इस बिस्तर का एक वीडियो भी एक अन्य पोस्ट (Next Post) के माध्यम से शेयर किया गया है जिसमें टीवी पर लगे पैनल के जरिए अंदर लगी लाइट को कम और ज्यादा करते दिखाया जाता है. इस वीडियो में पुराने टीवी से आने बिल्ली के बिस्तर को भलीभांति देखा जा सकता है.
आप भी देखें:
The original brightness knob on the front also acts as a dimmer switch for the light pic.twitter.com/eHk1vKIhBB
— Audrey 🚨KS vote NO August 2nd🚨 (@biggestweiner) July 16, 2022
बिल्ली के बेड की ये तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं. वायरल वीडियो को अब तक लाखों यूजर्स देख चुके हैं और उसकी प्रशंसा भी कॉमेंट के जरिए कर रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने बिल्ली के व्यवहार के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने भी अपनी बिल्ली के लिए ऐसा ही एक बिस्तर (Cat Bed) तैयार किया था.
ये भी पढ़ें:
Watch: बकरियों ने सिखाया लीडरशिप का पाठ, वीडियो आपको हैरान कर देगा
Funny Video: बिल्ली ने की कछुए की सवारी, ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा






















