एक्सप्लोरर

1 रुपये के सिक्कों के साथ लड़के ने खरीदी 2.6 लाख की बाइक, सिक्कों को गिनने में लगे 10 घंटे

तमिलनाडु में एक अजीब बाइक डील सामने आई है. यहां एक लड़का अपनी ड्रीम बाइक को 1-1 के सिक्के के साथ खरीदने पहुंचा. बाइक की कीमत 2.6 लाख थी. उसने इतनी कीमत के सिक्के दिए. सिक्के गिनने में 10 घंटे लगे.

एक पुरानी कहावत है बूंद-बूंद से घड़ा भरता है, लेकिन हम आपसे कहें कि 1-1 का सिक्का जोड़कर बाइक बनती है तो आपको थोड़ा अजीब लगेगा, शायद आप भरोसा भी न करें, लेकिन यह हकीकत है और इसे तमिलनाडु के एक लड़के ने सच कर दिखाया है. इस लड़के ने 1-1 का सिक्का जमा करते हुए करीब 2.6 लाख रुपये जुटाए और इन सिक्कों से ही अपनी पसंदीदा बाइक खरीदी है. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला.

शोरूम वाले हुए हैरान

रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु के सलेम में 29 साल के वी. बूपथी रहते हैं. शनिवार को यह एक बाइक शोरूम पर बाइक लेने पहुंचे. इन्हें Bajaj Dominar 400 मॉडल की बाइक लेनी थी. शोरूम स्टाफ से बाइक को लेकर बात हुई जब इन्होंने पेमेंट के लिए ठेले पर लेकर आया एक बड़ा बैग निकाला तो शोरूम वाले भी हैरान हो गए. दरअसल पेमेंट करने के लिए बूपथी 1-1 के सिक्के लाए थे और यह सिक्के कुल मिलाकर 2 लाख 60 हजार रुपये थे. इन सिक्कों को वह पैक करके छोटे ठेले में रखकर वैन पर लेकर आए थे.

सिक्के गिनने में लगे 10 घंटे 

रिपोर्ट के अनुसार, इन सिक्कों को गिनने में शोरूम वालों को 10 घंटे लग गए. बूपथि ने बताया कि इन 1 के सिक्कों को वह 3 साल से जमा कर रहे थे. उन्हें चाय के स्टॉल पर, मंदिर पर या अन्य समान खरीदने के दौरान जब भी 1 का सिक्का मिलता था तो वह उसे जमा करते थे.

'लड़के के सपने को देखते हुए सिक्के लेने को हुए तैयार'

शोरूम मैनेजर महाविक्रांत ने बताया कि पहले तो वह ये सिक्के लेने से मना करने वाले थे, लेकिन वह बूपथि को निराश नहीं करना चाहते थे, इसलिए वह सिक्कों में डील के लिए तैयार हुए. बैंक उनसे 1 लाख रुपये जमा करने पर 140 रुपये चार्ज करेगा. लेकिन उन्होंने फिर भी हामी भरी क्योंकि बूपथि का सपना था कि वह यह बाइक खरीदे और इसके लिए उसने ये पैसे जुटाए थे.

9 लोगों ने मिलकर की गिनती

महाविक्रांत ने बताया कि सिक्का मिलने के बाद उसे गिनने का काम शुरू किया. इसमें बूपथि, उसके चार दोस्त औऱ शोरूम के 5 स्टाफ लग गए. 10 घंटे की मेहनत के बाद रात 9 बजे गिनती पूरी हुई और हमने उसे बाइक दे दी. गांधी मैदान अम्मापेट में रहने वाले बूपथि एक प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करते हैं. वह एक यूट्यूबर भी हैं. उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने इस बाइक इक कीमत पता की थी. तब उन्हें शोरूम वालों ने इसकी कीमत 2 लाख रुपये बताई थी. उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे, इसके बाद मैंने तय किया कि मैं एक-एक रुपये जमा करूंगा और यह बाइक लेकर रहूंगा. अंत में जब मुझे लगा कि मेरे पास इतने पैसे जमा हो गए हैं तो मैंने फिर से रेट पता किया. शोरूम वालों ने इस बार 2.6 लाख कीमत बताई, लेकिन मेरे पास इस बार इतने रुपये थे.

ये भी पढ़ें

एटीएम मशीन पर सांप ने बनाया अपना डेरा, दहशत में आए लोग

जमीन पर घास चर रहे इंपाला पर मौत बनकर आसमान से टूटा तेंदुआ, एक ही झटके में बनाया आसान शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar SDRF Rescue Viral Video : हरिद्वार में गंगा की तेज धारा से श्रद्धालु को खींच लाया जवान, वीडियो वायरल
हरिद्वार में गंगा की तेज धारा से श्रद्धालु को खींच लाया जवान, वीडियो वायरल
Cockroach Cafe: बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
Crocodile Found in Bathroom: बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget