एक्सप्लोरर

Scotland: 82 साल के शख्स ने 2 साल में चढ़े 282 पहाड़, देखिए इसके पीछे दिल छू लेने वाला मकसद

Viral Video: स्कॉटलैंड के 82 साल के निक गार्डनर ने जुलाई 2020 में 282 पहाड़ों को मापने की चुनौती शुरू की थी. पिछले सप्ताह गार्डनर अंतिम पहाड़ केयर्न गोर्म तक पहुंचे जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Trending: स्कॉटलैंड (Scotland) में 82 साल का एक शख्स नया कीर्तिमान स्थापित करने की राह में है. यूके के निक गार्डनर (Nick Gardner, UK) नाम के शख्स ने जुलाई 2020 में कई पहाड़ों पर चढ़ने की चुनौती शुरू की थी. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 82 साल के व्यक्ति ने स्वयंसिद्ध साबित करते हुए स्कॉटलैंड के 282 पहाड़ों पर चढ़ने की उपलब्धि हासिल की है.

क्या है निक गार्डनर का मकसद

निक गार्डनर की ये उपलब्धि इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके पीछे का उनका मकसद दिल छू लेने वाला है. उन्होंने अपनी पत्नी जेनेट को अल्जाइमर और ऑस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी उभरने के बाद खुद को चुनौती दी थी. द गार्जियन के अनुसार उनका लक्ष्य चुनौती को पूरा करके अल्जाइमर स्कॉटलैंड और रॉयल ऑस्टियोपोरोसिस सोसाइटी (ROS) के लिए धन जुटाना है.

वीडियो देखें:

पिछले हफ्ते अपनी अंतिम पहाड़ी चढ़ाई के दौरान निक गार्डनर ने बताया है कि, "मैं वास्तव में पूरी तरह से तैयार हूं और फाइनल मुनरो को खत्म करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं." उन्होंने आगे कहा है कि, "मैं क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक बच्चे की तरह महसूस करता हूं. मेरे साथ मेरे बहुत सारे दोस्त और मेरे परिवार के कुछ लोग शामिल होंगे इसलिए यह एक बड़ा दिन होने वाला है." 

आगे निक गार्डनर ने बताया कि, "मैं उत्साहित हूं कि मैं अपनी चढ़ाई करने जा रहा हूं. मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुझे चढ़ाई करना पसंद है और आगे भी करता रहूंगा. आगे मेरी नजर डेवोन और कॉर्नवाल कोस्टल पाथ वॉक पर भी है."

निक गार्डनर को मिल सकता है खिताब

आपको बता दें कि 82 साल के निक गार्डनर जुलाई 2020 में चुनौती शुरू की थी और 13 अगस्त को अंतिम गंतव्य केयर्न गोर्म पर पहुंचे. मुनरो स्कॉटलैंड में 3,000 फीट से अधिक ऊंचे पहाड़ हैं जिनका नाम पर्वतारोही सर ह्यूग मुनरो के नाम पर रखा गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक निक गार्डनर की एक बेटी सैली मैकेंजी ने उन्हें मुनरोस (Munros) पर चढ़ने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Worlds Record)के लिए नामांकित किया है.

ये भी पढ़ें:

China: हाथी ने सूंड से उठाकर लौटाया बच्चे का जूता, नहीं यकीन तो खुद देख लीजिए वीडियो

Watch: हवा में स्कूटर और स्कूटर पर आदमी, देखिए क्या है ये चक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिंदगी और मौत के बीच एक इंच का फासला, रोड एक्सीडेंट का भयानक वीडियो वायरल
जिंदगी और मौत के बीच एक इंच का फासला, रोड एक्सीडेंट का भयानक वीडियो वायरल
Constable Pulls Car With Teeth: दांतों से गाड़ी खींची, IG को दी अनोखी विदाई, वीडियो वायरल
दांतों से गाड़ी खींची, IG को दी अनोखी विदाई, वीडियो वायरल
Video: विदेशी महिला के गोलगप्पा खाने का क्यूट वीडियो वायरल, बोली- इंडियन फूड बेस्ट है
विदेशी महिला के गोलगप्पा खाने का क्यूट वीडियो वायरल, बोली- इंडियन फूड बेस्ट है
मां खींच रही थी फोटो, अचानक फ्रेम में आया सालों से दूर पिता और फिर..
मां खींच रही थी फोटो, अचानक फ्रेम में आया सालों से दूर पिता और फिर..

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget