एक्सप्लोरर

Zomato ने दोबारा शुरू की अपनी पुरानी सर्विस, अब दिल्ली में बैठकर मुंबई से मंगवा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना

Zomato Intercity Legends service: ज़ोमेटो ने अपनी इस पुरानी सर्विस को एक बार फिर लॉन्च किया है. आइए हम आपको इस खास फीचर की खासियत बताते हैं.

Zomato Intercity Legends service: भारत में ऑनलाइन फूल डिलीवरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है, जिसमें जोमैटो और स्विगी जैसी बड़ी फूड डिलीवरी कंपनियों का शेयर सबसे ज्यादा है. खासकर दिल्ली एनसीआर और अन्य मेट्रो सिटीज़ में लोग अपनी पसंदीदा जगह से खाना मंगवाने के लिए फूल डिलीवरी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं.

यूजर्स उन्हीं के ऐप का इस्तेमाल करें, इसके लिए फूड डिलीवरी कंपनी ऑडर पर लोगों को डिस्काउंट देते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट करने पर भी यूज़र्स को कई बैंक ऑफर मिलते हैं. इसके अलावा ये कंपनी यूजर्स को आकर्षिक करने के लिए कई खास सुविधाएं भी देती है. इसी कड़ी में जोमैटो ने इंटरसिटी लेजेंड्स (Intercity Legends) नाम से एक पुरानी सर्विस शुरू की है, जिसमें आप दिल्ली में बैठकर मुंबई से अपना पसंदीदा ऑर्डर मंगवा सकते हैं. बस, आपका ऑर्डर आप तक दूसरे दिन पहुंचेगा.

जोमैटो पहले भी दे चुका है ऐसी सर्विस

जोमैटो पहले भी इंटरसिटी लेजेंड्स जैसी एक हाइपर लोकल डिलीवरी सर्विस को शुरू करके बंद कर चुका है. 2022 में जोमैटो ने इंटरसिटी फूड डिलीवरी नाम से सर्विस शुरू की थी. इसके लिए कंपनी ने ऐप डिजाइन किया था, जिसे अब गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया.

बंद होने के बाद यूजर्स को अप्रैल 2024 में इस ऐप पर Closed Now, Will be back soon का नोटिफिकेशन मिल रहा था. जोमैटो ने कैब कंपनी ओला (Ola) से हाथ मिलाकर हाइपर लोकल पार्सल डिलीवरी सर्विस भी शुरू की थी. इस सर्विस को दिल्ली-NCR और बेंगलुरू में  एक्टिव किया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है. 

इंटरसिटी लेजेंड्स में कैसे होगा काम

यूजर्स को सर्विस का फायदा उठाने के लिए कम से कम 5,000 रुपये का खाना ऑर्डर करना होगा. कंपनी ने इस सर्विस को दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, मुंबई समेत कुछ मैट्रो शहरों में शुरू किया है. लेकिन यूजर्स को शाम 7 बजे से पहले ऑर्डर करना होगा. आपका ऑर्डर अगले दिन डिलीवर होगा.

ऑर्डर किया गया खाना खराब न हो इसके लिए उसे डीप फ्रीजर में प्रिजर्व करके डिलीवर किया जाएगा. जोमैटो ऐप पर आपको Intercity Legends नाम का नया टैब मिल जाएगा, जहां से आप इस सर्विस का यूज कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Reliance Jio ने लॉन्च किए 3 नए 5G डेटा बूस्टर प्लान्स, मात्र 51 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5जी डेटा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget