एक्सप्लोरर

कोई लेख आपने खुद लिखा है या AI टूल से लिखवाया है ये अब ZeroGPT बताएगा, ऐसे करता है काम

ओपन एआई ने चैट जीपीटी की तरह ही 'जीरो जीपीटी' AI टूल लॉन्च किया है. जानिए इसकी खासियत क्या है.

ZeroGpt In Mobilephone: ओपन एआई ने एक नया टूल (ZeroGPT) पेश किया है जिसकी मदद से आप ये पता कर सकते हैं कि कोई टेक्स्ट खुद लिखा गया है या एआई टूल का सहारा लिया गया है. आज इस लेख के माध्यम से हम बताएंगे कि आप कैसे जीरो जीपीटी को अपने मोबाइल फोन में यूज कर सकते हैं. इस टूल को बनाने के लिए कंपनी ने एक खास एल्गोरिदम तैयार किया है जो डीप एनालिसिस टेक्नोलॉजी की मदद से टेक्स्ट के ओरिजिनल इनपुट को खोजता है.

इस तरह मोबाइल फोन में यूज करें 'जीरो जीपीटी'

-सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में ब्राउजर खोलें और यहां जीरो जीपीटी की वेबसाइट ओपन करें. आपकी सहायता के लिए हम यहां वेबसाइट (https://www.zerogpt.com/) का एड्रेस दे रहे हैं. 
-जैसे ही आप वेबसाइट को खोलेंगे तो यहां आपको एक सर्च बॉक्स दिखेगा जिसमें आपको टेक्स्ट को पेस्ट करना है. यानी जिस भी टेक्स्ट के बारे में आप पता लगाना चाहते हैं कि ये किसी व्यक्ति ने खुद लिखा है या AI टूल का सहारा लिया गया है उस टेक्स्ट को आपको यहां पेस्ट करना है.
- इसके बाद आपको डिटेक्ट टेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है. कुछ ही सेकंड्स में ये टूल आपको ये बता देगा कि टेक्स्ट कैसे लिखा गया है.

टेक्स्ट डिटेक्ट करने पर ये ऑप्शन दिखाता है जीरो जीपीटी

टेक्स्ट को एनालाइज करने के बाद Zerogpt आपको इस तरह के ऑप्शन दिखाता है.

-टेक्स्ट इंसानों द्वारा लिखा गया है.
- टेक्स्ट AI/GPT डिजनरेटेड है.
- टेक्स्ट का ज्यादातर हिस्सा AI/GPT जेनरेटेड है.
- हो सकता है कि टेक्स्ट AI/GPT जनरेटेड हो.
- टेक्स्ट में mixed-signal है जिसमें से कुछ पार्ट AI/GPT द्वारा लिखा हो सकता है.
-टेक्स्ट का ज्यादातर हिस्सा इंसानों द्वारा लिखा गया है जिसमें से कुछ पार्ट एआई का है.
 - पूरा टेक्स्ट इंसानों द्वारा लिखा गया है.

यानी कुल मिलाकर इन ऑप्शन के जरिए आप ये देख पाएंगे कि टेक्स्ट कैसे लिखा गया है और इसमें कितना कॉन्ट्रिब्यूशन एआई का है.

चैट जीपीटी से है अलग 

जीरो जीपीटी, चैट जीपीटी से एकदम अलग है क्योंकि ये केवल आपको टेक्स्ट को एनालाइज करके बताता है जबकि चैट जीपीटी आपको आपके किसी भी सवाल का जवाब देता है. यहां अगर आप ये सुविधा चाहते हैं तो ये संभव नहीं है. इस टूल को केवल टेक्स्ट को एनालाइज करने के लिए बनाया गया है और इसी से जुड़ा डेटा इसमें फीडेड है.

यह भी पढें: क्या है ZeroGPT? चैट जीपीटी से ये कैसे अलग है? यहां समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget