एक्सप्लोरर

क्या है ZeroGPT? चैट जीपीटी से ये कैसे अलग है? यहां समझिए

ओपन एआई ने एक नया AI टूल 'जीरो जीपीटी' पेश किया है जो आपको ये बताएगा कि टेक्स्ट इंसानों ने लिखा है या AI टूल से लिखवाया गया है. 

Difference Between ChatGPT and ZeroGPT: ओपन एआई ने पिछले साल नवंबर में चैट जीपीटी को लाइव किया था. चैट जीपीटी एक मशीन लर्निंग बेस्ड एआई टूल है जो आपके किसी भी सवाल का जवाब आपको गूगल से बेहतर तरीके से दे सकता है. इस एआई टूल के आने के बाद बच्चे अपने असाइनमेंट, होमवर्क आदि इससे करने लगे. वही, दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारी भी इस टूल से अपने कामकाज में मदद लेने लगे. चैट जीपीटी के आने के बाद लोगों को उनकी नौकरी जाने का डर सताने लगा क्योंकि ये इंसानो के काम भी आसानी से कुछ सेकंड्स में पूरे कर ले रहा है.

कई यूनिवर्सिटीज में इस AI टूल को इसलिए बैन कर दिया गया क्योंकि बच्चे AI टूल की मदद से अपने असाइनमेंट आदि कर रहे थे. प्रोफेसर और अध्यापकों को इस AI टूल के आने के बाद ये समस्या झेलनी पड़ी कि उन्हें ये समझ नहीं आता था कि असाइनमेंट बच्चे ने लिखा है या AI टूल का सहारा लिया गया है. ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए ओपन एआई ने जीरो जीपीटी नाम का एक एआई टूल पेश किया है जो आपको ये बताएगा कि टेक्स्ट इंसानों द्वारा लिखा गया है या AI टूल की सहायता ली गई है.

चैट जीपीटी और जीरो जीपीटी में क्या अंतर है?

दरअसल, चैट जीपीटी पर जब आप कुछ भी सर्च करेंगे तो ये आपको सवालों के जवाब देगा जबकि जीरो जीपीटी आपको ये सुविधा नहीं देता है. यहां आप बस केवल ये चेक कर सकते हैं कि टेक्स्ट इंसानों द्वारा लिखा गया है या एआई जेनरेटेड है. चैट जीपीटी में पब्लिकली मौजूद सारा डेटा है जबकि इस टूल में ऐसा नहीं है.

कितना एक्यूरेट है जीरो जीपीटी?

जीरो जीपीटी एआई टूल डीप एनालिसिस टेक्नोलॉजी की मदद से टेक्स्ट के ओरिजिनल इनपुट को खोजता है. फिलहाल इसकी एक्यूरेसी 98% है. हालांकि ओपन एआई इस एक्यूरेसी को और बढ़ाने पर काम कर रही है. इस टूल को बनाने के लिए ओपन एआई ने 10 मिलियन से ज्यादा एआई जनरेटेड आर्टिकल, इंसानों द्वारा लिखे गए आर्टिकल आदि की मदद से एक ऐसा एल्गोरिदम डिवेलप किया है जो ये बता पाता है कि टेक्स्ट कैसे लिखा गया है. अभी भी इस टूल पर काम जारी है जो आने वाले समय में और बेहतर होगा. इस टूल का फायदा ज्यादातर बच्चों, टीचर, राइटर, फ्रीलांसर और कॉपीराइटर को होने वाला है.

यह भी पढ़ें: दिनभर घंटों चलाने के बावजूद अपने मोबाइल फोन के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget