एक्सप्लोरर

एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा

Vi ने भारत का पहला प्रीपेड फैमिली प्लान लॉन्च किया है, जिसमें परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकेंगे. जानें इस सुविधा का फायदा कैसे उठा सकते हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अलग शहरों के सदस्य जुड़ें; रिचार्ज पर 10% तक छूट.

Vodafone Idea (Vi) ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया फैमिली प्लान शुरू किया है, जिसके जरिए परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, यह भारत का पहला प्रीपेड फैमिली प्लान है. इसके तहत परिवार के लोग Vi ऐप पर एक ग्रुप बना सकते हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरे सदस्य को डेटा भेज सकते हैं. खास बात यह है कि परिवार के सदस्यों का अलग-अलग शहरों में रहना इस सुविधा में रुकावट नहीं बनेगा. यह फीचर उन लोगों के लिए यूजफुल हो सकता है, जिन्हें ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल, मैप्स या दूसरी जरूरी डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल के दौरान अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़ती है.

Vi ऐप से बना सकेंगे फैमिली ग्रुप

Vi की इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव प्रीपेड ग्राहक कंपनी के ऐप के जरिए फैमिली ग्रुप बना सकते हैं. एक ग्रुप में अधिकतम चार सदस्य शामिल हो सकेंगे. इसमें एक प्राइमरी मेंबर होगा, जबकि तीन अन्य सदस्य सेकेंडरी मेंबर के तौर पर जुड़ सकेंगे. इस तरह परिवार के चार लोगों को एक ग्रुप में लाया जा सकता है. इस सुविधा में हर सदस्य का अपना अलग प्रीपेड कनेक्शन रहेगा. साथ ही उसके मौजूदा प्लान और वैलिडिटी पर भी कोई बदलाव नहीं होगा. परिवार के सभी सदस्यों को एक ही रिचार्ज प्लान इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. वे अपने अलग-अलग प्लान के साथ फैमिली ग्रुप का हिस्सा बन सकेंगे. 

जरूरत पड़ने पर शेयर कर सकेंगे 500MB डेटा

इस प्लान की एक खास सुविधा डेटा शेयरिंग है. अगर परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल डेटा कम पड़ रहा है, तो दूसरा सदस्य उसे एक बार में 500MB डेटा ट्रांसफर कर सकता है. इससे इंटरनेट की जरूरत के समय परिवार के दूसरे सदस्य की मदद ली जा सकेगी. कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो कॉल, नेविगेशन और जरूरी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल जारी रखने में मदद कर सकती है. हालांकि कंपनी की ओर से जारी जानकारी में डेटा ट्रांसफर की अधिकतम संख्या और शेयर किए गए डेटा की वैलिडिटी के बारे में साफ जानकारी नहीं दी गई है. 

यह भी पढ़ें - iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?

अलग-अलग शहरों में रहने वाले सदस्य भी जुड़ेंगे

Vi के इस फैमिली ग्रुप की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में रहने वाले सदस्य भी शामिल हो सकते हैं. परिवार के लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में रहते हुए भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. इससे डेटा शेयरिंग के लिए सभी सदस्यों का एक ही शहर या क्षेत्र में होना जरूरी नहीं रहेगा. 

हर रिचार्ज पर मिलेगा10 प्रतिशत तक डिस्काउंट

डेटा शेयरिंग के अलावा कंपनी फैमिली ग्रुप के सभी सदस्यों को Vi ऐप से किए जाने वाले हर रिचार्ज पर 10 प्रतिशत तक की छूट भी देगी. यह छूट ऐप के जरिए किए गए रिचार्ज पर लागू होगी, हालांकि अलग-अलग रिचार्ज पर कितनी छूट मिलेगी, इसका ब्योरा कंपनी ने नहीं दिया है. 

यह भी पढ़ें - एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget