एक्सप्लोरर

ChatGPT से लिखवाया चैनल के लिए Vlog, किया रिकॉर्ड... फिर जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा

एक फेमस यूट्यूबर ने ChatGPT-4 जोकि सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है उससे अपने चैनल के लिए व्लॉग लिखवाया. उन्होंने स्क्रिप्ट के हिसाब से ही पूरा व्लॉग बनाया. फिर जो हुआ वो आपको जरूर जानना चाहिए. 

ChatGPT written Vlog: अगर आप इंटरनेट पर खबरें आए दिन स्क्रॉल करते रहते हैं तो आपने हाल फिलहाल में चैट जीपीटी नाम का शब्द जरूर सुना होगा. चैटबॉट को लेकर कई तरह की बातें भी सुनी होंगी. आज हम आपको एक और कमाल की बात चैट जीपीटी से जुड़ी बताने वाले हैं. दरअसल, एक फेमस यूट्यूबर Casey Neistat ने चैट जीपीटी से अपने चैनल के लिए व्लॉग लिखवाया और चैटबॉट के दिए गए स्क्रिप्ट के हिसाब से ही व्लॉग को शूट किया. इसके बाद उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है जो आपको जरूर जाना चाहिए. 

चैट जीपीटी 3.5 का इस्तेमाल आप फ्री में कर सकते हैं. लेकिन चैट जीपीटी 4 केवल एक्सक्लूसिव सब्सक्राइबर के लिए ही है जो कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया था. Casey Neistat ने चैटबॉट के लेटेस्ट वर्जन से अपने चैनल के लिए व्लॉग लिखने को कहा, साथ ही किस तरह हर सीन को शूट करना है ये भी डिस्क्रिप्शन में बताने को कहा. अगर आप इस व्लॉग को देखना चाहते हैं तो यूट्यूबर के यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे देख सकते हैं.

यूट्यूबर ने बताया अपना एक्सपीरियंस

चैट जीपीटी से यूट्यूबर ने मैनहटन सिटी का टूर स्क्रिप्ट लिखने को कहा था. इसका टाइटल चैटबॉट ने 'A Day in Downtown Manhattan' रखा. यूट्यूब पर अपलोड की गई वीडियो में यूट्यूबर ने पूरी स्क्रिप्ट को फॉलो किया है और शॉर्ट्स भी हूबहू जिस तरह चैटबॉट ने कहे थे उसी तरह कैप्चर किए हैं. अंत में यूट्यूबर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और कहा कि ये उनकी जिंदगी की सबसे घटिया वीडियो थी क्योंकि चैट जीपीटी ने एक रोबोट की तरह स्क्रिप्ट तैयार की और ये बेहद ही बेसिक थी जो बिल्कुल भी ऑडियंस के लायक नहीं है और न ही ये अटेंशन ग्रैबिंग है.

साथ ही यूट्यूबर ने कहा कि चैट जीपीटी की स्क्रिप्ट लिखने की एबिलिटी टारगेट ऑडियंस के हिसाब से बिल्कुल नहीं है और इसमें ये चैटबॉट लैक करता है. उन्होंने कहा कि समय के साथ इसमें इंप्रूवमेंट हो सकता है लेकिन फिलहाल के लिए वह अपने दिमाग से ही स्क्रिप्ट लिखा करेंगे. 

जो लोग चैट जीपीटी से डरे हुए हैं उन्हें ये जरूर जान लेना चाहिए कि ये चैटबॉट आपकी काम में मदद कर सकता है लेकिन आपके माइंड, एक्सपीरियंस और क्रिएटिव आईडिया को रिप्लेस कभी नहीं कर सकता. 

यह भी पढ़ें:

Apple Mumbai Store की 5 यूनिक बातें, दुनियाभर के स्टोर में नहीं दिखेगी ये खास चीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget