एक्सप्लोरर

Apple Mumbai Store की 5 यूनिक बातें, दुनियाभर के स्टोर में नहीं दिखेगी ये खास चीज

एपल का पहला ऑफिशल स्टोर आज मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खुल चुका है. आज से मुंबई समेत देशभर के लोग इस स्टोर से खरीदारी कर सकते हैं. कंपनी ने इसकी वेबसाइट भी लॉन्च कर दी है.

Apple Store in Mumbai: एपल के पहले ऑफिशल स्टोर की हाइप इस तरह क्रिएट हुई है कि इसको लेकर बाजार में एक अलग तरह का माहौल देखा जा रहा है. हर कोई इस एपल स्टोर को देखना चाहता है कि आखिर कंपनी का पहला ऑफिशल स्टोर कैसा दिखता है और कौन-सी ऐसी बातें हैं जो इसे यूनिक बनाती हैं. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको मुंबई में खुले एपल के पहले स्टोर कि कुछ ऐसी यूनिक बातें बताने वाले हैं जो आपको खूब पसंद आएंगी. इनमें से एक बात तो ऐसी है जो आपको दुनिया भर में एपल के स्टोर में शायद ही देखने को मिलेगी. 

एपल के पहले स्टोर की कुछ खास बातें

  • इस स्टोर की सबसे खास बात ये है कि यहां आपको लाइट का इस्तेमाल न के बराबर दिखेगा और नेचुरल लाइट पर पूरा काम होगा. पूरे स्टोर के अंदर नेचुरल लाइट देखने को मिलती है जो एक बड़े से ग्लास से आती है.
  • इस स्टोर में आपको एपल के वो तमाम प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे जो कंपनी लॉन्च करती है. एक छोटे स्मार्टवॉच कवर से लेकर मैकबुक के लेटेस्ट मॉडल तक, यहां आपको सब कुछ हर डिजाइन, कलर, स्टोरेज वेरिएंट आदि में देखने को मिलेगा. यहां आपको mac studio और उसका डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा जो अभी तक थर्ड पार्टी में शायद ही दिखता था.  
  • इस स्टोर में काम करने वाले टीम मेंबर्स 20 से ज्यादा भाषाएं जानते हैं जो दुनिया जहान के कस्टमर को अटेंड करेंगे. 
  • अभी तक जब आप थर्ड पार्टी स्टोर से भारत में एपल का कोई महंगा सामान खरीदते थे तो उसे आप एकाएक यूज करके नहीं देख पाते थे. लेकिन इस स्टोर में आप आराम से बैठकर पहले प्रोडक्ट को यूज कर पाएंगे और फिर अपना डिसीजन ले सकते हैं. लैपटॉप, डेस्कटॉप, मोबाइल, इयरबड्स, Homepod आदि तमाम चीजों के लिए आपको ये सुविधा मिलेगी. 
  • सबसे यूनिक बात एपल के मुंबई बीकेसी स्टोरी की ये है कि इस स्टोर के अंदर आपको पेड़ भी दिखेंगे. जी हां, कंपनी ने इस स्टोर के अंदर कुछ पेड़ भी लगाए हैं जो स्टोर का लुक एकदम यूनिक बनाते हैं. ये आपको दुनिया भर के एपल स्टोर में शायद ही देखने को मिलेगा. 

20 अप्रैल को खुलेगा दूसरा स्टोर

एपल का दूसरा ऑफिशियल स्टोर 20 अप्रैल को दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में खुलेगा जो 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इस स्टोर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. 20 अप्रैल सुबह 10 बजे के बाद ये स्टोर सभी लोगों के लिए खुल जाएगा. 

यह भी पढ़ें: vivo T2 5G Series: वीवो के 2 सस्ते 5G फोन की सेल शुरू, पहले दिन ही कर सकते हैं 2500 तक की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget