एक्सप्लोरर

Youtube में अब वीडियो चलाते हुए नहीं दिखेगी ये चीज, जल्द आने वाला है एक शानदार अपडेट... जानिए ये क्या है

वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक नया अपडेट आने वाला है. अब लोगों को लाल प्रोग्रेस बार के बजाय वीडियो में कुछ और दिखेगा. जानिए आखिर क्या है ये अपडेट. 

गूगल के वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म यूट्यूब का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है. यूट्यूब आज न केवल लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर रहा है बल्कि कई लोगों के लिए रोजगार का भी जरिया है. समय-समय पर गूगल अपने इस प्लेटफार्म पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई अपडेट लाता है. इस बीच खबर सामने है कि कंपनी एक और अपडेट इस ऐप पर लाने वाली है जिसकी टेस्टिंग फिलहाल चल रही है.

ये होगा नया अपडेट
प सभी ने कभी न कभी कोई यूट्यूब वीडियो जरूर देखे होगी. जब आप यूट्यूब वीडियो देखते हैं तो वीडियो की प्रोग्रेस बार लाल रंग की दिखाई देती है. प्रोग्रेस बार में जैसे-जैसे लाल रंग आगे बढ़ता है उस हिसाब से वीडियो भी उतनी कवर हो जाती है. यानी वीडियो का जितना पार्ट आप देख लेते हैं उतना पार्ट प्रोग्रेस बार का लाल हो जाता है. वहीं, वीडियो का जो हिस्सा आगे लोड हो रहा होता है वह हमें सफेद रंग से दिखाई देता है. लेकिन अब कंपनी इसमें बदलाव करने वाली है. 9 टू 5 गूगल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब वीडियो की प्रोग्रेस बार लाल की बजाय सफेद या ग्रे रंग की हो सकती है. हालांकि अभी सफेद प्रोग्रेस बार तब दिखाई देती है जब आपने डिवाइस पर incognito मोड ऑन किया हो. माना जा रहा है कि यूट्यूब इस नए फीचर को नाइट टाइम में यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ला रहा है.

लाइव Q&A
पिछले साल नवंबर महीने में यूट्यूब ने एक नया फीचर्स क्रिएटर्स के लिए रोल आउट किया था जिसमें उन्हें लाइव पर क्वेश्चन और आंसर करने की सुविधा मिलती है. इस फीचर से क्रिएटर्स लाइव होने पर व्यूअर्स से बातचीत कर सकते हैं. यूट्यूब ने बताया कि इस फीचर से क्रिएटर्स को लोगों के साथ जुड़ने और रियल टाइम में सवालों के जवाब देने में मदद मिलेगी. न केवल क्वेश्चन एंड आंसर बल्कि क्रिएटर्स चाहे तो लाइव पोल क्वेश्चन भी डाल सकते हैं.

इस फीचर पर भी चल रही टेस्टिंग
प्रोग्रेस बार के अलावा यूट्यूब Queue नामक एक फीचर पर भी टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर के आने के बाद यूजर्स Queue लिस्ट में कोई भी वीडियो को जोड़ या वीडियो लिस्ट को एडिट कर पाएंगे. बता दें, वेब पर YouTube 'Queue' फंक्शनैलिटी पहले से ही मौजूद है. ये यूजर्स को यूट्यूब म्यूजिक पर एक कस्टम प्ले लिस्ट बनाने में मदद करता है. हालांकि ये सुविधा केवल प्राइम मेंबर्स के लिए है.

यह भी पढ़ें:

बिना चैट्स और डेटा खोए आप बदल सकते हैं अपना वॉट्सऐप नंबर, ये है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Android Pulse ऐप? जानें आपके फोन में चुपचाप हो रहा ये काम
क्या है Android Pulse ऐप? जानें आपके फोन में चुपचाप हो रहा ये काम
AI आपकी आवाज से क्या-क्या पहचान सकता है, Voice Cloning से कैसे बचें?
AI आपकी आवाज से क्या-क्या पहचान सकता है, Voice Cloning से कैसे बचें?
नकली ChatGPT-Gemini Apps से रहें सावधान! एक क्लिक में हैक होगा फोन
नकली ChatGPT-Gemini Apps से रहें सावधान! एक क्लिक में हैक होगा फोन
जरूरत से ज्यादा गर्म हो रही है प्रेस, जानें क्या है दिक्कत?
जरूरत से ज्यादा गर्म हो रही है प्रेस, जानें क्या है दिक्कत?

वीडियोज

बंद कमरे में हत्यारी पत्नी का 'खूनी टोटका' !
टेंपो ने लिया कट, सफारी ने मारी टक्कर, रोंगटे खड़े कर देगा Video
अयोध्या में 'मछली दावत','गिरगिट' कौन ?
'मछली भोज' में 27 का सियासी 'कांटा'!
शिक्षा, परीक्षा की लड़ाई...आरक्षण तक कैसे आई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया भारत से...', ट्रंप के SIR वाले बयान पर क्या बोले CEC ज्ञानेश कुमार?
'दुनिया भारत से...', ट्रंप के SIR वाले बयान पर क्या बोले CEC ज्ञानेश कुमार?
UP के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, 6 महीने में 1 लाख नौकरियां देगी सरकार
UP के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, 6 महीने में 1 लाख नौकरियां देगी सरकार
US का चीन पर नया वार! 7.5 फीसदी टैरिफ से भारत को फायदा या नुकसान?
US का चीन पर नया वार! 7.5 फीसदी टैरिफ से भारत को फायदा या नुकसान?
भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने इमरान खान पर कही बड़ी बात
भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने इमरान खान पर कही बड़ी बात
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का दूसरे मंडे कैसा रहा हाल, जानें- 11वें दिन का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' का दूसरे मंडे कैसा रहा हाल, जानें- 11वें दिन का कलेक्शन
जिंदा हैं मुज्तबा खामेनेई, ईरान ने पहली बार सुनाई आवाज
जिंदा हैं मुज्तबा खामेनेई, ईरान ने पहली बार सुनाई आवाज
राजस्थान: निकाय चुनाव से पहले ठगी से सावधान, पुलिस की एडवाइजरी जारी
राजस्थान: निकाय चुनाव से पहले ठगी से सावधान, पुलिस की एडवाइजरी जारी
चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज, बोले- 'सब इंतजाम...'
चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज, बोले- 'सब इंतजाम...'
Embed widget