एक्सप्लोरर

अगर आपके लैपटॉप में है ये चीज तो YouTube करेगी परेशान, तुरंत हटा दें, नहीं तो दिखेंगे घंटों के विज्ञापन

Reddit पर कुछ यूजर्स ने बताया है कि उन्हें YouTube घंटों की ड्यूरेशन वाले विज्ञापन दिखा रही है. इन विज्ञापनों को स्किप भी नहीं किया जा सकता. कुछ यूजर्स को 2 घंटे से भी लंबे विज्ञापन दिख रहे हैं.

YouTube पर विज्ञापन देखना बहुत बोरिंग काम है. कुछ लोग इससे बचने के लिए एडब्लॉकर यूज करते हैं. ये यूट्यूब पर दिखने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक कर देते हैं. हालांकि, इससे कंपनी को नुकसान होता है. इसे देखते हुए यूट्यूब ने पिछले साल एडब्लॉकर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी. इस साल कंपनी ने एडब्लॉकर वाले यूजर्स के लिए और मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. कंपनी ऐसे यूजर्स को घंटों लंबे विज्ञापन दिखा रही है, जिन्हें स्किप भी नहीं किया जा सकता.

एडब्लॉकर के खिलाफ YouTube की कार्रवाई

पिछले साल YouTube ने एडब्लॉकर के खिलाफ कई कदम उठाए थे. कंपनी ने कई मॉडिफाइड ऐप्स और लोकेशन बदलकर सस्ता प्रीमियम प्लान लेने वाले यूजर्स को रोकने के लिए कार्रवाई भी की थी, लेकिन एडब्लॉकर यूज करने वाले यूजर्स एक कदम आगे ही रहे. अब कंपनी ने अपनी कमर कस ली है. अब YouTube एडब्लॉकर का पता लगने पर उन्हें यूज करने वाले यूजर्स को घंटों तक के विज्ञापन दिखा रही है. ये विज्ञापन स्किप नहीं किए जा सकते और कई मामलों में विज्ञापनों की ड्यूरेशन ही वीडियो से लंबी हो रही है.

YouTube दिखा रही 2 घंटे से लंबे विज्ञापन

Reddit पर कई यूजर्स ने इस बारे में अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं. उनका कहना है कि ये विज्ञापन 58 मिनट से लेकर 10 घंटे तक की ड्यूरेशन के होते हैं. एक और यूजर ने कहा कि उसे 90 घंटे का विज्ञापन दिखाया गया. हालांकि, उसने इसका सबूत नहीं दिया. एक और यूजर ने 2 घंटे 52 मिनट का विज्ञापन दिखाने की बात कही है. वह जो वीडियो देखना चाहता था, उसकी लंबाई सिर्फ 49 मिनट थी.

जानबूझकर दिखाए जा रहे ऐसे विज्ञापन

Google ने इन विज्ञापनों की पुष्टि की है. एक मीडिया आउटलेट से बात करेत हुए कंपनी ने कहा कि मोबाइल पर रेगुलर इन-स्ट्रीम अनस्किपेबल एड 15 सेकंड की होती है और टीवी पर यह 60 सेकंड की होती है. कंपनी ने आगे कहा कि वह क्रिएटर्स की मदद करने के लिए विज्ञापनों पर निर्भर है. यह लोगों को विज्ञापन देखने या प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया कदम है.

ये भी पढें-

Amazon Prime मेंबर हो जाएं सावधान! हैकिंग की वॉर्निंग जारी, खुद को ऐसे रखें सेफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget