एक्सप्लोरर

Youtube Premium: यूट्यूब पर अच्छी क्वॉलिटी के वीडियो देखने के लिए अब करनी होगी जेब ढीली!

YouTube अपने नॉन-प्रीमियम यूजर्स को 4K में वीडियो स्ट्रीम करने के लिए अपने फ्री प्लान को सब्सक्रिप्शन प्लान (Youtube Premium) में अपग्रेड करने के लिए कह रहा है.

Youtube Subscription: यूट्यूब (YouTube) अपनी सब्सक्रिप्शन बेस्ड प्रीमियम सर्विस (YouTube Premium) को बढ़ाने के लिए देने के लिए नए-नए तरीके खोजता रहता है. मल्टीपल (11 तक) अनस्किप करने वाले ऐड की टेस्टिंग भी इन्हीं तरीकों में शामिल है. यूट्यूब अपने यूजर्स को प्रीमियम सर्विस की ओर बढ़ाने के लिए अब एक नया पैंतरा आज़मा रहा है. जल्द ही यूट्यूब यूजर्स 4K क्वालिटी का लुफ्त नही ले पाएंगे, 4K में वीडियो देखने के लिए अब आपको पैसे खर्च करने होंगे, तभी आप इसका मज़ा ले सकते हैं.

बता दें कि यूट्यूब नॉन-प्रीमियम यूजर्स के लिए 4K वीडियो (4K Video) की सुविधा बंद करने की तैयारी में है. आने वाले समय में यूट्यूब पर 4K वीडियो देखनी है तो आपको प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है. जानिए पूरा मामला-

4K वीडियो देखने के लगेंगे पैसे

TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, Twitter और Reddit पर कईं यूजर्स ने इस वीकेंड नोटिस किया है कि YouTube अपने नॉन-प्रीमियम यूजर्स को 4K में वीडियो स्ट्रीम करने के लिए अपने फ्री प्लान को सब्सक्रिप्शन प्लान (Youtube Premium) में अपग्रेड करने के लिए कह रहा है. एक ट्विटर यूजर Alvin ने इसका ट्वीट भी शेयर किया है.

इस स्क्रीनशॉट में 4K ऑप्शन अब एक छोटे बैनर के साथ आ रहा है, जिस पर प्रीमियम लिखा आ रहा है. बाकी 1440p (2K) और 1080p (FHD) ऑप्शंस सभी के लिए खुले हैं. फिलहाल यह साफ नहीं कि यह फीचर गूगल की यूट्यूब के साथ कोई टेस्टिंग है या फिर आने वाले समय में यूजर्स के लिए रोल इसे आउट किया जा सकता है.

इतनी है प्रीमियम सर्विस की कीमत

यूट्यूब प्रीमियम (YouTube Premium) के लिए यूजर्स को 129 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होता है. वहीं, इसका 3 महीने का प्लान 399 रुपये में तो सालाना वाला प्लान 1,290 रुपये में मिल जाता हैं. प्रीमियम सर्विस में यूजर्स को ऐड फ्री वीडियो, पिक्चर-इन-पिक्चर प्लेबैक और यूट्यूब प्रीमियम म्यूजिक जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं. इसके अलावा आप ऑफलाइन वीडियो भी डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Google Translation: गूगल से ट्रांसलेट करने वालों को बड़ा झटका, कर दी अपनी सर्विस बंद!

YouTube Tips: बच्चे फोन में देखते हैं यूट्यूब वीडियो, सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे बंद करें Adult कॉन्टेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
Spam Calls हमेशा आपके नंबर पर कैसे पहुंच जाती हैं? जानें इसकी टेक्निक
Spam Calls हमेशा आपके नंबर पर कैसे पहुंच जाती हैं? जानें इसकी टेक्निक
US सरकार की ओर से अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी साइबर अटैक
US सरकार की ओर से अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी साइबर अटैक
एक OTP से कैसे जानें पूरी कॉल हिस्ट्री? यह ट्रिक करेगी काम
एक OTP से कैसे जानें पूरी कॉल हिस्ट्री? यह ट्रिक करेगी काम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget