एक्सप्लोरर

YouTube New Feature: स्पैम कॉमेंट पर लगाम लगाने के लिए YouTube ने यह तरीका खोज निकाला

YouTube ने अपने कम्यूनिटी पोस्ट में 3 फीचर को लाने का ऐलान किया है. पहला फीचर स्पैम कॉमेंट को रोकना, दूसरा अपनी पहचान छिपाकर चैनल चलाने वाले या फिर कॉमेंट करने वाले को रोकना.

YouTube Feature for Spam Comments: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube एक नए फीचर को लाने के तैयारी में है. YouTube के इस नए फीचर के आने के बाद किसी चैनल या वीडियो पर आने वाले फर्जी या स्पैम कॉमेंट (Spam Comments) पर लगाम लग जाएगी. YouTube ने यह भी कहा है कि अब किसी चैनल के सब्सक्राइबर की संख्या को छिपाया नहीं जा सकेगा. इसके अलावा स्पैम कॉमेंट पर लगाम लगाने के लिए यूट्यूब ने कुछ शब्दों को फिल्टर किया है.

YouTube ला रहा काम के ये तीन फीचर्स

YouTube ने अपने कम्यूनिटी पोस्ट में तीन नए फीचर को लाने का ऐलान किया है. पहला फीचर स्पैम कॉमेंट को रोकना, दूसरा अपनी पहचान छिपाकर यूट्यूब चैनल चलाने वाले या फिर कॉमेंट करने वाले को रोकना और तीसरा सब्सक्राइबर्स की गिनती को छिपाना है. इसकी शुरुआत 29 जुलाई 2022 से हो जाएगी.

YouTube ने अपने एक पोस्ट के माध्यम से कहा है कि कुछ लोग अपनी असली पहचान छिपाकर कॉमेंट करते हैं. देखा गया है कि ऐसे लोग किसी अन्य चैनल को जानबूझकर डाउन करने की कोशिश करते हैं. ये फेक लोग किसी चैनल पर थोक में कॉमेंट करते हैं. ऐसे में अच्छा काम कर रहे छोटे चैनल बर्बाद और छोटे क्रिएटर डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं. वहीं, कुछ चैनल्स ऐसे भी हैं जो अपने सब्सक्राइबर को छिपा देते हैं. इन सभी लोगो पर 29 जुलाई से लगाम लगाया जाएगा.

YouTube Go को बंद करने का ऐलान

कुछ दिन पहले ही YouTube Go एप को बंद करने की घोषणा की गई है. YouTube Go को 2016 में एंड्रॉयड गो वर्जन वाले फोन के लिए पेश किया गया था. बता दें कि YouTube Go एप का साइज काफी कम है. जिन लोगो के फोन में रैम व स्टोरेज कम होता है, यह एप उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. 

यूट्यूब (Youtube) ने कहा, इस साल अगस्त 2022 में YouTube Go को बंद किया जा रहा है, हालांकि इसे एकदम से बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन अगस्त से इसे बंद करने की शुरुआत हो जाएगी. इस शुरुआत के बाद से इस एप को कोई अपडेट नहीं मिलेगा. वहीं, जिन लोगों के फोन में यह एप पहले से इंस्टॉल (Install) होगा वे इसका इस्तेमाल कर पाएंगे.

WhatsApp Update: व्हाट्सएप लाया नया अपडेट, अब यूजर्स 2 दिन बाद भी डिलीट कर पाएंगे मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget