एक्सप्लोरर

2021 में और Useful हो जाएगा आपका WhatsApp, आने वाले हैं कई काम के फीचर्स

इस साल व्हाट्सऐप में कई नए फीचर्स शामिल होने वाले हैं. यूजर्स की जरूरत और व्हाट्सऐप के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए ये फीचर्स काफी अहम माने जा रहे हैं. इसमें व्हाट्सऐप ग्रुप मिस्ड कॉल से लेकर मल्टीपल मीडिया फाइल्स शेयर करने तक कई फीचर्स शामिल हैं.

साल 2020 में यूजर्स की जरुरत को देखते हुए व्हाट्सऐप में कई नए फीचर्स शामिल हुए. कोरोना महामारी की वजह से घर से काम करने वालों के लिए व्हाट्सऐप कम्युनिकेशन का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है. इसके अलावा लोग वीडियो कॉलिंग, ग्रुप कॉल और वॉइस कॉल के लिए सबसे ज्यादा व्हाट्सऐप का ही इस्तेमाल करते हैं. अब 2021 में व्हाट्सऐप में कई नए फीचर्स एड होने वाले हैं. एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए ये फीचर्स काफी खास हैं. व्हाट्सऐप बीटा वर्जन में यूजर्स की जरूरत के हिसाब से कई नए फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है. जिसमें WhatsApp डेस्कटॉप और वेब प्लेटफॉर्म से वॉयस और वीडियो कॉल, व्हाट्सऐप पर एक साथ multiple इमेज और विडियो पेस्ट करना और व्हाट्सएप ग्रुप कॉल मिस होने पर कॉल में जुड़ने जैसे अहम फीचर्स शामिल होने वाले हैं. नए फीचर्स के आने से वर्क फ्रोम होम करने वाले लोगों को काफी आसानी होगी. साथ ही अन्य यूजर्स को भी इसका फायदा मिलेगा.

मिस्ड ग्रुप कॉल

कई बार हमसे व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल मिस हो जाते हैं. अगर मिस कॉल देखने के बाद हम कॉल में जुड़ना चाहें तो नहीं जुड़ सकते हैं. जब तक हमें कोई एड न करे. लेकिन अब यूजर्स की इस समस्या को देखते हुए WhatsApp नए फीचर पर कार कर रहा है जिससे आप उन ग्रुप कॉल में शामिल हो सकते हैं, जो किसी वजह से आपने मिस कर दी हों. यानि अगर आपकी कॉल चल रही है तो आप ग्रुप मिस कॉल देखकर उसमें किसी भी वक्त शामिल हो सकते हैं. फिलहाल WhatsApp आईओएस यूजर के लिए इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. यूजर्स के लिए ये काफी अहम फीचर है.

व्हाट्सऐप वेब कॉल

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए नए साल में दूसरा काम का फीचर WhatsApp डेस्कटॉप और लैपटॉप से वॉइस और विडियो कॉलिंग का है. इस फीचर की टेस्टिंग हो चुकी है अभी कुछ बीटा यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं जल्द ही सभी यूजर्स के लिए इसे शुरु कर दिया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp ने बीटा वर्जन पर कॉलिंग सर्विस शुरू कर कुछ लोगों को ये सुविधा दी है. डेस्कटॉप पर वॉइस और वीडियो कॉल के लिए मोबाइल की तरह चैट हेडर पर एक बटन दिया गया है. व्हाट्सएप वेब पर कॉल आने पर एक अलग विंडो पॉप अप होगी,  यहां कॉल पिक करने और रिजेक्ट करना का भी ऑप्शन होगा.

Multiple इमेज और विडियो पेस्ट करना

व्हाट्सऐप में iOS यूजर्स के लिए जल्द ही एक साथ कई मीडिया फाइल्स सेलेक्ट करने का ऑप्शन भी आने वाला है. आप एक साथ कई फोटो और वीडियो को कॉपी और पेस्ट कर पाएंगे. एक साथ कई तरह की मीडिया फाइल शेयर करने के लिए इसे काफी अहम फीचर माना जा रहा है. इसके लिए iOS यूजर्स को पहले अपने डिवाइस में फोटोज ऐप खोलना होगा. अब आपको जो मीडिया फाइल किसी के साथ शेयर करनी हैं, उन्हें सेलेक्ट करके ‘Export’ और फिर ‘Copy’ पर टैप करना होगा. अब आप इसे वॉट्सऐप चैट में जाकर पेस्ट कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई
Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा
Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा
OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल
OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल

वीडियोज

Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात
Mirzapur: The Movie Review | Guddu, Munna और Kaleen Bhaiya का फिर दिखा पूरा भौकाल
Salman Khan की Monster में होगी KGF जैसी धांसू Entry? Bald Look और Bullet Ride का दावा
Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!
Swatantra Bharadwaj Arrest | Breaking News: स्वतंत्र के समर्थन में हिंदू संगठन का प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक- वीडियो वायरल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
Embed widget