एक्सप्लोरर

शाओमी के नए HyperOS के बारे में आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें, 14 सीरीज के साथ किया है डेब्यू

Xiaomi New HyperOS : शाओमी ने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS शाओमी 14 सीरीज के साथ लॉन्च कर दिया है. फिलहाल ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया गया है जो भारत में भी एंट्री करेगा.

 HyperOS: शाओमी ने अपने MIUI ऑपरेटिंग सिस्टम को HyperOS से बदल दिया है और कंपनी ने इसे शाओमी 14 सीरीज के साथ शिप किया है. चीन में शाओमी 14 सीरीज लॉन्च हो चुकी है. फिलहाल इसी स्मार्टफोन में नया ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. आने वाले समय में इसे कंपनी रेडमी और शाओमी के दूसरे डिवाइसेस में भी देगी. HyperOS को शाओमी के सभी डिवाइसेस को एक इंटीग्रेटेड सिस्टम में लाने के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें लो-लेवल रीफैक्टरिंग, फास्ट कनेक्टिविटी, एक्टिव इंटेलिजेंस और एंड-टू-एंड सिक्योरिटी हो.

शाओमी का नया OS पहले से मौजूद MIUI से हल्का और फास्ट है. इसका फर्मवेयर साइज 8.75GB है जबकि MIUI का फर्मवेयर साइज 13.09GB था.

नए OS के बारे में कुछ जरुरी बातें 

यूजर फ्रेंडली इंटरफेस: शाओमी का बाजार पिछले 13 सालों में तेजी से बड़ा है और कंपनी के साथ ग्लोबली 1 बिलियन से ज्यादा लोग जुड़े हैं. कंपनी 200 से ज्यादा प्रोडक्ट्स बनाती है. ऐसे में हर प्रोडक्ट के लिए OS को मैनेज कर पाना कंपनी के लिए मुश्किल हो रहा था. इसी को ध्यान में रखते हुए शाओमी ने 2017 में हाइपर ओएस पर काम शुरू किया था जो अब रोलआउट हो चुका है.

नए OS को कंपनी ने ह्यूमन सेंट्रिक बताया है जिसमें इनोवेटिव फीचर्स कंपनी ने जोड़े हैं. इसके जरिय आप आसानी से डिवाइस स्विच, ऐप्स को रिमोट एक्सेस और AI फीचर्स का इस्तेमाल कार पाएंगे. 

HyperOS एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (एओएसपी) पर आधारित एक हल्का और कुशल ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसका मतलब ये है कि ये Google की Android सेवाओं पर निर्भर नहीं है और इसे Xiaomi की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है. यानि कंपनी अपने हिसाब से इसे डिजाइन कर सकती है. इस OS को सस्ते स्मार्टफोन के लिहाज से भी डिजाइन किया गया है जहां से कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा होता है.

HyperOS में MIUI की तुलना में बेहतर कनेक्टिविटी, सिक्योरिटी और नए फीचर्स मिलते हैं. इसमें तेज़ ऐप लोडिंग, बेहतर बैकग्राउंड मेमोरी रिटेंशन, लो डिस्क लेटेंसी और स्मूथ एनिमेशन मिलता है स्मार्टफोन के प्रदर्शन को बढ़ाता है. इसके अतिरिक्त, ये एआई सुविधाओं को एकीकृत करता है जैसे एआई-जनरेटेड टेक्स्ट, फोटो से टेक्स्ट कैप्चर, डूडल-टू-पेंटिंग कन्वर्जन और प्राकृतिक भाषा छवि खोज आदि.

इन डिवाइसेस में मिलेगा: शाओमी का नया OS शाओमी के स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स और कार में भी काम करेगा. कंपनी ने नए OS के लिए 26 अक्टूबर से चीन में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. वैसे ये आधिकारिक तौर पर दिसंबर में लॉन्च होगा. एलिजिबल डिवाइसेस में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro फोन, Redmi K60 Ultra फोन और अन्य Xiaomi और Redmi डिवाइस जैसे Xiaomi Watch S3, Xiaomi Pad 6 Max 14, Xiaomi TV S Pro 65, Xiaomi TV S Pro 75, Xiaomi शामिल हैं. टीवी एस प्रो 85 (मिनीएलईडी टीवी), श्याओमी साउंड स्पीकर, और श्याओमी स्मार्ट कैमरा 3 प्रो में भी ये OS करेगा.

रोलआउट: फिलहाल कंपनी इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रही है. ये OS  Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro, Xiaomi TV S Pro 85 इंच MiniLED और Xiaomi Watch S3 पर प्री-इंस्टॉलेशन के लिए शेड्यूल है. दिसंबर में, कई अन्य डिवाइसों को ओवर-द- के रूप में हाइपरओएस प्राप्त होगा 

यह भी पढें:

IMC 2023: क्यों लोगों को पसंद आ रही है इसरो की स्टॉल? जानिए यहां इसके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget