एक्सप्लोरर

IMC 2023: क्यों लोगों को पसंद आ रही है इसरो की स्टॉल? जानिए यहां इसके बारे में

IMC 2023 : इसरो ने हाल ही में गगनयान मिशन का सफल प्रक्षेपण किया है, जिसकी रिप्लिका को यहां लगाया गया है. इसके साथ ही इसरो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में सैटेलाइट प्रोडक्ट्स का भी प्रदर्शन किया है.

IMC 2023 : इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें एडिशन की शुरुआत कल यानी 27 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने इसरो, जियो, एयरटेल सहित कई दूसरी स्टॉल का निरीक्षण किया और भविष्य की तकनीक की जानकारी ली. आपको बता दें इस बार इंडियन मोबाइल कांग्रेस में 400 से ज्यादा स्टार्टअप्स और 1 लाख से ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं. जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इंडियन मोबाइल कांग्रेस का हिस्सा बनेंगे. इस सबके बीच इस बार इसरो की स्टॉल काफी चर्चा में है, जिसके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं.

इसरो के स्टॉल में क्या है खास?

इसरो ने हाल ही में गगनयान मिशन का सफल प्रक्षेपण किया है, जिसकी रिप्लिका को यहां लगाया गया है. इसके साथ ही इसरो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में सैटेलाइट बेस्ड प्रोडक्ट्स का भी प्रदर्शन किया है. वहीं इसरो ने भारत मंडप में गगनयान के लॉन्च व्हीकल को भी प्रोजेक्ट किया है. जिनको देखने के लिए काफी लोग उत्सुक हैं. अगर आप भी इंडियन मोबाइल कांग्रेस के कार्यक्रम को देखना चाहते हैं तो आपको बता दें ये कार्यक्रम 27 से 29 अक्टूबर तक चलेगा.

मछुआरों के लिए खास टेक्नोलॉजी

इसके अलावा मछुआरों के लिए खास टेक्नोलॉजी बनाई गई है, जिसके जरिए आपातकालीन स्थिति में या पानी में डूबने की स्थिति में डिस्ट्रेस कॉल्स कोस्ट गार्ड तक पहुंच पाएंगे. इसके अलावा ट्रेनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए भी नई तकनीक तैयार की गई है. फिलहाल रियल टाइम मॉनिटरिंग की तकनीक 8000 से ज्यादा ट्रेनों में इस्तेमाल की जा रही है.

इस इवेंट का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने की थी. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा किया जा रहा है. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी एक प्रदर्शनी में पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें : 

इजरायल-हमास युद्ध में उतरे एलन मस्क, गाजा में करने वाले हैं ये काम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget