एक्सप्लोरर

Xiaomi 14 Ultra भारत में लॉन्च होगा या नहीं? सामने आया ये इम्पोर्टेन्ट अपडेट, मिल सकता है ये खास फीचर 

शाओमी ने चीन में पिछले साल शाओमी 14 सीरीज लॉन्च की थी. इसके तहत 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे. अब कंपनी शाओमी 14 अल्ट्रा को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर एक अपडेट सामने आया है.

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी भारत में Xiaomi 14 Ultra को आने वाले समय में लॉन्च कर सकती है. इस बात की जानकारी एक रेगुलेटरी बॉडी वेबसाइट से सामने आई है. दरअसल, BIS वेबसाइट पर कंपनी का ये मॉडल लिस्ट हो चुका है जो इंडियन लॉन्च की तरह इशारा करता है. यदि ये फोन भारत में लॉन्च होता है तो ये IQOO 12, वनप्लस 12 और हाल ही में लॉन्च हुए Vivo X100 Pro को कड़ी टक्कर देगा. शाओमी ने पिछले साल क्वालकॉम की लेटेस्ट चिप, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ 14 सीरीज को लॉन्च किया था. नया मॉडल इस फ्लैगशिप सीरीज का टॉप मॉडल कहलाया जाएगा.

BIS की वेबसाइट पर फोन के लिस्ट होने का मतलब है कि स्मार्टफोन ने भारत में लॉन्च होने के लिए जरूरी रिक्वायरमेंट्स को पूरा कर लिया है. इस स्मार्टफोन को पहले ही ECC और IMEI सर्टिफिकेशन मिल चुका है जो फोन के ग्लोबल लॉन्च की तरफ इशारा करते हैं. BIS की वेबसाइट पर शाओमी 14 अल्ट्रा को 24030PN60G मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है.

Xiaomi 14 Ultra के स्पेक्स 

शाओमी 14 अल्ट्रा भारत में 13 अल्ट्रा का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था. कुछ समय पहले एक्स पर 14 अल्ट्रा का Geekbench स्कोर शेयर किया गया था जिसमें फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 2,267 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 6,850 पॉइंट दिए गए थे. शाओमी के इस फोन में आपको क्वॉलकॉम की लेटेस्ट चिप मिल सकती है.

लीक्स की माने तो फोन में एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलेगा और ये अंडर डिस्प्ले फ्रंट कैमरा के साथ आएगा. साथ ही इसमें सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और बेहतर बायोमेट्रिक के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है. लीक्स की माने तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50MP के 4 कैमरा हो सकते हैं और मेन लेंस Sony LYT 900 हो सकता है. ध्यान दें, ये जानकारी लीक्स आधारित है. इसमें बदलाव संभव है.

इधर सैमसंग कल यानि 17 जनवरी को ग्लोबली गैलेक्सी S24 सीरीज लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिसमें सबसे खास S24अल्ट्रा रहने वाला है. इसमें आपको 200MP का कैमरा और कई सारे AI फीचर्स मिलेंगे.

यह भी पढ़ें:

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन सबसे ज्यादा यूज करते हैं ये ऐप्लिकेशन, ChatGPT नहीं है जवाब 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget