एक्सप्लोरर

भारतीय शख्स का कमाल! बनाया दुनिया का सबसे छोटा वैक्यू क्लीनर, वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

World Smallest Vaccum Cleaner: 23 साल के भारतीय तपाला नदामुनी ने दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर तैयार किया है. इस क्लीनर को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.

आपने घर, ऑफिस और अन्य जगहों पर वैक्यूम क्लीनर जरूर देखा होगा. ऐसे तो कई कंपनियां वैक्यूम क्लीनर बनाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर इंसान के नाखून से भी छोटा है. सोशल मीडिया पर इन दिनों इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इसका साइज 0.65 सेंटीमीटर (0.25 इंच) का है. 

दरअसल, 23 साल के भारतीय तपाला नदामुनी ने दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर तैयार किया है. इस क्लीनर को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. उन्होंने ये खिताब एक बार नहीं, बल्कि दो बार हासिल किया है. नदामुनी का वैक्यूम क्लीनर केवल 0.65 सेंटीमीटर (0.25 इंच) का है. ये इंसान की उंगली के नाखून से भी छोटा है. ये डिवाइस साल 2022 में बनाए गए पिछले रिकॉर्ड से भी 0.2 सेंटीमीटर छोटा है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, वैक्यूम क्लीनर की माप इसके शरीर के सबसे छोटे हिस्से से ली जाती है. साथ ही हैंडल और पावर कार्ड को इसमें शामिल नहीं किया जाता. 

साल 2020 में भी बनाया था रिकॉर्ड

बता दें कि नदामुनी ने साल 2020 में भी 1.76 सेंटीमीटर का एक वैक्यूम क्लीनर बनाया था. जब उनका रिकॉर्ड टूटा तो उन्होंने दोबारा कोशिश की. इसके बाद उनके अगले दो प्रयास विफल रहे. लेकिन इसके बाद उन्होंने एक नया डिजाइन तैयार किया. साल 2024 में उन्होंने ये रिकॉर्ड दोबारा अपने नाम कर लिया है. सोशल मीडिया पर इस वैक्यूम क्लीनर की खूब चर्ची हो रही है. 

क्या होता है वैक्यूम क्लीनर?

बता दें कि वैक्यूम क्लीनर एक इलेक्ट्रिक डिवाइस है. ये एक खास सिस्टम पर काम करता है. इसमें मोटर की मदद से हवा का प्रेशर बनाया जाता है. इसका इस्तेमाल धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए किया जाता है. ज्यादातर लोग इसे घर को साफ करने के लिए यूज करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Preventing Wi-Fi Hacking: रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा
अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा
Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत
Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget