एक्सप्लोरर

AI का करिश्मा! पूरी तरह ऑटोमेटेड IVF सिस्टम से पैदा हुआ दुनिया का पहला बच्चा, जानें पूरी जानकारी

Automated IVF System: मेडिकल जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. दरअसल, दुनिया का पहला बच्चा पूरी तरह से AI और रोबोटिक्स बेस्ड ऑटोमेटेड IVF प्रोसेस से जन्म ले चुका है.

Automated IVF System: मेडिकल जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. दरअसल, दुनिया का पहला बच्चा पूरी तरह से AI और रोबोटिक्स बेस्ड ऑटोमेटेड IVF प्रोसेस से जन्म ले चुका है. यह नई और आधुनिक तकनीक न्यूयॉर्क और ग्वाडलाजारा स्थित बायोटेक कंपनी Conceivable Life Sciences ने विकसित की है. इसमें IVF प्रोसेस के सबसे अहम हिस्से ICSI (Intracytoplasmic Sperm Injection) को पूरी तरह ऑटोमेट किया गया है.

क्या है ICSI?

जानकारी के लिए बता दें कि अब तक ICSI प्रोसेस में एक अनुभवी एम्ब्रायोलॉजिस्ट को मैन्युअली एक-एक शुक्राणु को अंडाणु में इंजेक्ट करना होता था. यह काम 1990 के दशक से किया जा रहा है लेकिन इसमें थकान, ह्यूमन एरर और स्किल के अंतर जैसी चुनौतियां थीं. Conceivable ने इन सभी समस्याओं को AI के ज़रिए हल कर दिया है. अब 23 में से हर स्टेप AI या डिजिटल रिमोट कंट्रोल से संचालित होता है.

कैसे संभव हुआ यह IVF

जानकारी के मुताबिक, ग्वाडलाजारा के Hope IVF Mexico सेंटर में इस प्रोसेस को पूरा किया गया. एक 40 वर्षीय महिला, जिनकी पिछली IVF कोशिश असफल रही थी, उन्होंने डोनर एग्स का इस्तेमाल किया. 5 अंडाणुओं में से 4 को सफलतापूर्वक AI से फर्टिलाइज़ किया गया. इनमें से एक ब्लास्टोसिस्ट बनकर पूरी तरह विकसित हुआ जिसे बाद में ट्रांसफर किया गया और इससे एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ.

AI ने किए ये सारे काम

आपको बता दें कि इस पूरे प्रोसेस में एआई ने कई सारे कामों को अपने आप ही किया है.

  • सबसे उपयुक्त शुक्राणु को AI ने खुद चुना.
  • लेज़र की मदद से उसे स्थिर (immobilize) किया.
  • फिर बड़ी सटीकता से उसे इंजेक्शन पिपेट में रखकर अंडाणु में डाला.
  • ये सभी स्टेप्स बेहद सटीकता और consistency के साथ किए गए जो इंसानी ऑपरेटर के लिए हमेशा संभव नहीं होता.

रिमोट कंट्रोल से हुआ ऑपरेशन

इस पूरी प्रक्रिया को दूर से कंट्रोल किया गया, जहां न्यूयॉर्क और ग्वाडलाजारा में बैठे विशेषज्ञों ने डिजिटल इंटरफेस के जरिए कमांड्स दिए. कुल 115 स्टेप्स में 5 अंडाणुओं को फर्टिलाइज़ किया गया और हर अंडाणु पर औसतन 10 मिनट का समय लगा. भले ही यह समय परंपरागत ICSI से थोड़ा ज्यादा था लेकिन भविष्य में इसे और तेज़ बनाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें:

शादीशुदा लेकिन दिल है आवारा! डेटिंग ऐप्स पर क्यों धड़ल्ले से एक्टिव हैं Married Men? सामने आई हैरान करने वाली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget