एक्सप्लोरर

टेक्नोलॉजी का कमाल! केदारनाथ में भीड़भाड़ में बिछड़ी महिला को परिवार से ऐसे मिलाया

Google Translate : टेक्नोलॉजी एक महिला को उसके परिवार से मिलाने में वरदान साबित हुई है. महिला आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी और केदारनाथ की तीर्थ यात्रा पर अपने परिवार से बिछड़ गई थी. जानिए पूरा मामला.

Google Translate Helps Woman : हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई कि 68 वर्षीय महिला को उनके परिवार से मिलाने में टेक्नोलॉजी ने  मदद की है. महिला केदारनाथ की तीर्थ यात्रा पर अपने परिवार के साथ गई थी.  वह अपने परिवार के साथ समय बिताने और पवित्र स्थल की सुंदरता का अनुभव करने के लिए काफी एक्साइटेड थीं. हालांकि, एक्साइमेंट घबराहट में बदल गई जब वह भीड़भाड़ वाले इलाके में अपने परिवार से अलग हो गई. महिला के सामने सबसे बड़ी दिक्कत भाषा की थी. उन्हें ठीक से हिन्दी बोलनी नहीं आती है. लेकिन, महिला ने समय रहते  टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लिया. टेक्नोलॉजी ने महिला की मदद की. इससे यह भी पता चलता है कि टेक्नोलॉजी किसी वरदान से कम नहीं है.

महिला को आती है यह भाषा

महिला आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी और तेलुगु अच्छी तरह से जानती थी,लेकिन हिंदी या अंग्रेजी में बात नहीं कर सकती थी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के कारण केदारनाथ से लौटते समय महिला अपने परिवार से अलग हो गई.  महिला पुलिस अधिकारियों से हिंदी या अंग्रेजी में बात नहीं कर पा रही थी. फिर महिला ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया. महिला गूगल ट्रांसलेट की सहायता से पुलिस और अन्य लोगों से बातचीत की. गूगल ट्रांसलेट के जरिए लोगों को अपनी बात समझाने के बाद महिला अपने परिवार से वापस मिल सकी.

बातचीत के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद ली

सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र बेलवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''जब हमने उससे बात करने की कोशिश की, तो हमने महसूस किया कि वह हिंदी या अंग्रेजी में बात नहीं कर सकती थी. वह केवल तेलुगू बोल रही थी. इशारों के माध्यम से, हमने उसे भरोसा दिलाया कि वह अपने परिवार से फिर से मिल जाएगी. हमने उसे कुछ जलपान की पेशकश की और जो कुछ भी वह हमें बताने की कोशिश कर रही थी, उसे समझने के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद ली."

गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कैसे करें?

गूगल ट्रांसलेट 100 से अधिक भाषाओं में टेक्सट को ट्रांसलेट कर सकता है. ट्रांसलेट करने के लिए आप Google Translate वेबसाइट या ऐप में टेक्स्ट लिखें. ट्रांसलेट करने के लिए आपको भाषाओं का चयन करना होगा. इतना ही नहीं, आप गूगल ट्रांसलेट पर माइक्रोफोन की सहायता से बोलकर भी ट्रांसलेशन कर सकते हैं. गूगल ट्रांसलेट ऐप एंड्राइड और iOS दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है. ऐप आपको तस्वीर पर लिखे टेक्सट को ट्रांसलेट करने और यहां तक कि वास्तविक समय में बातचीत को ट्रांसलेट करने की भी अनुमति देता है.

यह भी पढ़ें - कम पैसों में बढ़िया स्मार्टफोन ढूंढने वालों के लिए खुशखबरी, Redmi A2 सीरीज की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget