एक्सप्लोरर

WhatsApp: अनइंस्टॉल किए बिना भी हो जाएंगे इस मैसेजिंग ऐप से गायब! नहीं आएंगे मैसेज भी

Whatsapp Tricks: इस ट्रिक को फॉलो करने पर Whatsapp पर सेंडर को केवल एक टिक दिखाई देगा, जिसका मतलब है कि मैसेज आपको डिलीवर नहीं किया गया है.

Whatsapp Tip & Tricks: व्हाट्सएप (Whatsapp) भारत में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक है. कंपनी की दावा है कि ऐप के जरिए रोजाना अरबों मैसेज लोग एक-दूसरे को भेजते हैं. लेकिन, कई बार ऐसे होता है कि आप बिना व्हाट्सएप अनइंस्टॉल किए कुछ दिनों के लिए उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं. यानी ऐप भी रहे, आपको मेसेज भी ना मिले और किसी को पता भी ना चले की आप ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. लेकिन इसके साथ सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि आप अपने मैसेजेस को केवल म्यूट नहीं कर सकते या व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल किए बिना उससे छुटकारा नहीं पा सकते हैं.

ऐसे में अगर आपका मोबाइल डेटा या वाई-फाई चालू है, तो आपको इस मैसेजिंग ऐप पर मैसेज मिलते रहेंगे.  इससे फर्क नहीं पड़ता कि ऐप के लिए बैकग्राउंड डेटा बंद है या व्हाट्सएप ही बंद हैं, फिर भी आपको नए मैसेज के नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे. फिर ब्लू टिक को बंद करने का भी कोई मतलब नहीं है. क्योंकि ऐप आपको मैसेज भेजना बंद नहीं करेगा. इससे इतना ही फायदा होगा कि सेंडर यह नहीं जान पाएगा कि आपने संदेश पढ़े हैं या नहीं. जब आप ऐप खोलते हैं, तो व्हाट्सएप सभी को दिखाएगा कि आप ऑनलाइन हैं और आपके पास इसे छिपाने का कोई विकल्प नहीं है. अगर आप मैसेजिंग ऐप को कुछ समय के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो ऐप को हटाए बिना गायब होने और मेसेज ना मिलने का एक तरीका है. 

व्हाट्सएप पर ऐसे हो सकते हैं गायब

- प्रॉसेस बहुत सरल है. इसे करने में एक मिनट से भी कम समय लगेगा. आपको बस एक सेटिंग बदलनी है और आपका काम हो जाएगा. व्हाट्सएप ऐप पर लॉन्ग प्रेस करें और “ऐप इंफो” आइकन पर टैप करें.
- अब आपको सबसे ऊपर "Force Stop" विकल्प दिखाई देगा. आपको उस पर टैप करना है.
- व्हाट्सएप ऐप को बैकग्राउंड में बंद कर दें. एक बार ऐसा करने के बाद, आपको इस ऐप पर मैसेज नहीं मिलेंगे.

अगर आप इस ट्रिक को फॉलो करते हैं, तो सेंडर को केवल एक टिक दिखाई देगा, जिसका मतलब है कि मैसेज आपको डिलीवर नहीं किया गया है. डबल टिक का मतलब है कि मेसेज आपको दिया गया है, लेकिन आपने इसे पढ़ा नहीं है.  ब्लू टिक का मतलब है कि अपने पढ़ लिया है. इसके बाद कभी भी आप व्हाट्सएप खोलेंगे ये फिर से काम करना शुरू कर देगा. अगर आप इस ऐप से गायब होना चाहते हैं, तो इसे बैकग्राउंड में बंद रखें और मेसेज न पाने के लिए "फोर्स स्टॉप" विकल्प का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें-

Flipkart Big Saving Days: फ्लिपकार्ट की इस सेल का उठाएं फायदा, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Infinix InBook X1 Neo: भारत में लॉन्च यह स्लिम लैपटॉप, खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए किया गया है डिजाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स पर अचानक पहुंच गए AI Bots! OpenAI ने खोला चौंकाने वाला राज
अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स पर अचानक पहुंच गए AI Bots! OpenAI ने खोला चौंकाने वाला राज
SIM नंबर याद नहीं? Jio से BSNL तक ऐसे पता करें अपना नंबर
SIM नंबर याद नहीं? Jio से BSNL तक ऐसे पता करें अपना नंबर
Google का कमाल! अब अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी TPU चिप्स, जानें क्या है मिशन
Google का कमाल! अब अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी TPU चिप्स, जानें क्या है मिशन

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
Embed widget