एक्सप्लोरर

सर्दियों में ऐसे करें फ्रिज का रखरखाव, भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ जाएंगे खर्चे

सर्दियां आते ही घरों में फ्रिज का यूज कम हो जाता है. इसलिए कुछ लोग फ्रिज को ऑफ करके छोड़ देते हैं. ऐसा करने से फ्रिज को नुकसान हो सकता है. इसलिए रखरखाव में कई सावधानियां बरतनी चाहिए.

सर्दियों के मौसम में तापमान बहुत नीचे गिर जाता है, जिस कारण घरों में फ्रिज की ज्यादा जरूरत महसूस नहीं होती. अब हर चीज मौसम के कारण इतनी ठंडी हो जाती है कि लोग फ्रिज में रखना पसंद नहीं करते और कुछ लोग तो सर्दियों में फ्रिज बंद करके रखते हैं. आपको बता दें कि इस मौसम में फ्रिज का रखरखाव बहुत सावधानी से करना चाहिए. थोड़ी-सी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है. 

लंबे समय तक बंद न रखें फ्रिज

सर्दियों में फ्रिज का सीमित इस्तेमाल होता है. इसलिए कुछ लोग बिजली बिल बचाने के लिए फ्रिज को स्विच ऑफ करके छोड़ देते हैं और उसे केवल स्टोरेज के लिए यूज करते हैं. फ्रिज को लंबे समय तक स्विच ऑफ रखने से उसका कंप्रेसर जाम होने का खतरा रहता है. जाम होने पर नया कंप्रेसर लगवाना पड़ेगा, जिसका बोझ आपकी जेब पर आएगा. इससे बचने के लिए जरूरी है कि लंबे समय तक फ्रिज को ऑफ न रखें. 

एकदम दीवार से सटाकर न रखें

कुछ लोग जगह बचाने के लिए फ्रिज को एकदम दीवार या दूसरी चीजों के पास लगा देते हैं. ऐसा करने से बड़ा नुकसान हो सकता है. इसलिए हमेशा फ्रिज के पीछे वाली साइड और दीवार के बीच में थोड़ी दूरी रखें. यह फ्रिज से निकलने वाली गर्म हवा को बाहर आने देने के लिए जरूरी है.

हीटर भूलकर भी फ्रिज के पास न रखें

सर्दियों में फ्रिज का यूज कम हो जाता है, लेकिन हीटर का यूज खूब बढ़ जाता है. हीटर यूज करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह फ्रिज के पास न हो. हीटर से निकलने वाली गर्मी फ्रिज के कंप्रेसर को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकती है. 

फ्रिज को खराब होने से बचा सकता है वोल्टेज स्टेबलाइजर

कुछ जगहों पर वोल्टेज ऊपर-नीचे होते रहता है. ऐसी जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स को यूज करना थोड़ा मुश्किल होता है. अगर आप भी ऐसी किसी जगह पर रहते हैं तो वोल्टेज स्टेबलाइजर काम आ सकता है. यह वोल्टेज को स्टेबल रखता है, जिस वजह से फ्रिज पर फ्लक्चुऐशन का असर नहीं होगा और आप बेफिक्र होकर इसका यूज कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

Flipkart से लोन के नाम पर व्यक्ति से ठगी, Apps से लोन लेते समय बरतें सावधानी, नहीं तो ब्लैकमेलिंग का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Contactless Payment: कैसे काम करता है Tap & Pay सिस्टम, मशीन के पास ले जाते हैं कैसे कटते हैं पैसे?
कैसे काम करता है Tap & Pay सिस्टम, मशीन के पास ले जाते हैं कैसे कटते हैं पैसे?
Gaming Smartphone : गेमिंग फोन में क्यों दिए जाते हैं ज्यादा RAM और हाई रिफ्रेश रेट? जानें वजह
गेमिंग फोन में क्यों दिए जाते हैं ज्यादा RAM और हाई रिफ्रेश रेट? जानें वजह
Battery Tips: पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
Diwali Sale Gadgets : घर पर थिएटर से लेकर पार्टी तक का इंतजाम, दिवाली सेल में सस्ते हुए गैजेट्स
घर पर थिएटर से लेकर पार्टी तक का इंतजाम, दिवाली सेल में सस्ते हुए गैजेट्स

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं...', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
Embed widget