एक्सप्लोरर

Flipkart से लोन के नाम पर व्यक्ति से ठगी, Apps से लोन लेते समय बरतें सावधानी, नहीं तो ब्लैकमेलिंग का खतरा

पंजाब में एक व्यक्ति के साथ फ्लिपकार्ट से लोन देने के नाम पर ठगी हो गई. आजकल ऐसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसलिए ऐप्स से लोन लेते समय सावधान रहने की जरूरत है.

साइबर ठग लोगों को चूना लगाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में पंजाब के लुधियाना के एक व्यक्ति के साथ ठगी हुई थी. पीड़ित ने लोन लेने के लिए फ्लिपकार्ट ऐप पर अप्लाई किया था. अगले दिन उसके पास एक कॉल आई. कॉल करने वाले KYC वेरिफिकेशन के नाम पर बैंक डिटेल पूछी और 5 रुपये ट्रांसफर करने को कहा. इतना करते ही व्यक्ति के खाते से लगभग 87,000 रुपये उड़ गए. इसलिए ऐप्स से लोन लेते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए.

हमेशा भरोसेमंद ऐप्स से ही लें लोन

  • ऑनलाइन लोन लेने से पहले हमेशा यह देख लें कि वह ऐप या वेबसाइट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अप्रूव्ड है या नहीं. बिना अप्रूवल वाली ऐप से लोन लेना भारी पड़ सकता है.
  • लोन लेने से पहले ब्याज दर और अन्य सभी शर्तों के बारे में जानकारी जुटा लें. ऐसा कर परेशानी से बचा जा सकता है.
  • अगर कोई फोन या मैसेज के जरिये लोन देने के नाम पर निजी जानकारी मांगे तो सावधान हो जाएं. ऐसी कॉल्स पर OTP या निजी जानकारी शेयर न करें.
  • संदिग्ध व्यक्ति या नंबर से आए मैसेज या ईमेल की अटैचमेंट पर क्लिक न करें. इनमें वायरस वाली फाइल्स हो सकती हैं, जिससे आपकी जरूरी जानकारी स्कैमर्स के हाथ लग सकती है.

फर्जी लोन ऐप्स के हैं कई नुकसान

देश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब फर्जी ऐप्स के जरिये लोन देकर लोगों को ब्लैकमेल किया जाता है. इन ऐप्स के जरिये कम दरों पर ज्यादा लोन का लालच देकर जरूरतमंद लोगों को फंसाया जाता है. इसके बाद उनकी निजी और वित्तीय जानकारी इकट्ठा कर उन्हें परेशान किया जाता है. इन ऐप्स को कोई सरकारी मंजूरी नहीं मिली होती है और ये बिना नियमों के ही काम करती हैं. एक बार लोन लेने के बाद इनके चंगुल से निकलना मुश्किल होता है. 

ये भी पढ़ें-

BSNL का ग्राहकों को तोहफा, फ्री में बढ़ाई एक महीने की वैलिडिटी, 60GB डेटा भी एक्स्ट्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
iPhone के साथ Apple ने और क्या फोड़ा बम? पूरी लॉन्च लिस्ट देखें
iPhone के साथ Apple ने और क्या फोड़ा बम? पूरी लॉन्च लिस्ट देखें
1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स
1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स
iPhone 18 Launch LIVE Updates: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max से उठ गया पर्दा, जानें एक-एक पॉइंट
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max से उठ गया पर्दा, जानें एक-एक पॉइंट

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget