एक्सप्लोरर

ट्विटर ने क्यों किया ब्लू टिक वापस? बहुत कम लोगों को समझ आया मस्क का 'मास्टरमाइंड' प्लान

Blue Tick Back : 20 अप्रैल को, लगभग सभी लीगेसी अकाउंट ने अपना ब्लू टिक खो दिया. लेकिन कुछ ही समय बाद मस्क ने 1 मिलियन वाले अकाउंट को ब्लू टिक वापस करना शुरू कर दिया. ऐसे क्यों हुआ?

Twitter Updates : जब से मस्क ने ट्विटर के नए मालिक के रूप में पदभार संभाला है, चीजें पहले जैसी नहीं रही हैं. अरबपति ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव किए हैं. हाल ही में, मस्क ने उन सभी अकाउंट से ब्लू टिक गायब कर दिया था, जिन्होंने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया हुआ था. मस्क के ट्विटर के टेकओवर से पहले, ब्लू टिक केवल उन लोगों को मिलता था जो ट्विटर के निश्चित मानदंड में फिट होते थे. लेकिन अब, कोई भी $8 के मासिक शुल्क का भुगतान करके ब्लू टिक खरीद सकता है. भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत वेब के लिए 650 रुपये और मोबाइल के लिए 900 रुपये है. वहीं, कंपनियों के लिए पेमेंट स्ट्रक्चर अलग है.

20 अप्रैल को गायब हुए लीगेसी ब्लू टिक 

पहले लीगेसी ब्लू टिक को हटाने की बात 1 अप्रैल को सामने आई थी. कहा जा रहा था कि एक अप्रैल से सभी के ब्लू टिक गायब हो जाएंगे. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. 20 अप्रैल को, लगभग सभी लीगेसी अकाउंट ने अपना ब्लू टिक खो दिया. लेकिन इसके कुछ ही समय बाद मस्क ने उन अकाउंट को ब्लू टिक वापस करना शुरू कर दिया, जिनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे.

मस्क ने क्यों वापस किया ब्लू टिक?

मस्क ने 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले लगभग सभी अकाउंट के ब्लू टिक वापस कर दिए. अब इसके दो कारण हो सकते हैं - पहला, लोग ब्लू टिक खरीदने के इच्छुक नहीं हैं और दूसरा, ब्लॉक द ब्लू कैंपेन, जिसने पिछले कुछ दिनों में कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

लोग ब्लू टिक खरीदने से कर रहे इनकार 

एलन मस्क ने शायद उम्मीद की थी कि लोगों को ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए मजबूर करना कंपनी के रेवेन्यू को बढ़ाने का एक तरीका होगा. हालांकि, ब्लू टिक हटाने पर पता चला है कि जिन लोगों के पास लीगेसी ब्लू टिक था, वे  चेक मार्क को बनाए रखने के लिए पेमेंट करने के इच्छुक नहीं थे. द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार,  लीगेसी ब्लू टिक्स को हटाने के बाद केवल 28 अकाउंट ने ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप किया. गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि लीगेसी ब्लू टिक वाले 5 प्रतिशत से भी कम अकाउंट ने ट्विटर ब्लू की सदस्यता ली.

कई बड़े अकाउंट ने ब्लू टिक लेने से इंकार किया तो मस्क ने 1 मिलियन वाले अकाउंट को ब्लू टिक वापस कर दिया. शायद वे इसका इस्तेमाल लोगों को ट्विटर ब्लू की सदस्यता के लिए लुभाने के लिए कर रहे हैं. मशहूर हस्तियों के नीले टिक हैं, तो अन्य लोग भी ब्लू टिक खरीद सकते हैं.

ब्लॉक द ब्लू कैंपेन

यदि आपने पिछले कुछ दिनों में ट्विटर का इस्तेमाल किया है, तो आपने 'ब्लॉक द ब्लू' हैशटैग देखा होगा. पूरा अभियान ट्विटर यूजर्स को ब्लू टिक से ब्लॉक करने के इर्द-गिर्द घूमता है. यह सब तब शुरू हुआ जब 20 अप्रैल को लीगेसी सत्यापित अकाउंट ने अपना ब्लू टिक खो दिया. लोगों का कहना था कि सिर्फ पैसे देने वाले लोगों के पास ब्लू टिक है, और जिन पर ब्लू टिक था उन्हें मूर्ख कहा गया. अब जबकि 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले खातों को एक पैसा चुकाए बिना अपना ब्लू टिक वापस मिल गया है, अब यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि प्रत्येक खाता जिसके पास टिक मार्क है, वह ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर नहीं है. 

यह भी पढ़ें - Tecno Phantom V Fold 5G को 27 अप्रैल तक प्री-बुक कर सकते हैं आप, 10 लकी कस्टमर्स को मिलेगा ये गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget