एक्सप्लोरर

सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है ये चीज! फ्लाइट में बैन, ले गए तो खैर नहीं

Powerbank Ban in Flights: पावर बैंक का इस्तेमाल काफी समय से होता आ रहा है. यह लोगों को सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करने में काफी मदद करता है. लेकिन आजकल कई एयरलाइंस पावर बैंकों को

Powerbank Ban in Flights: पावर बैंक का इस्तेमाल काफी समय से होता आ रहा है. यह लोगों को सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करने में काफी मदद करता है. लेकिन आजकल कई एयरलाइंस पावर बैंकों को फ्लाइट में ले जाने पर सख्त पाबंदियां लगा रही हैं. एक समय था जब ये छोटे बैटरी पैक यात्रा के दौरान फोन चार्ज करने के लिए जरूरी माने जाते थे लेकिन अब इन्हें सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक माना जा रहा है.

लिथियम-आयन बैटरी है खतरे की जड़

जानकारी के मुताबिक, पावर बैंकों में लिथियम-आयन बैटरी होती है जो जरूरत से ज्यादा गर्म होने पर आग पकड़ सकती है या फट सकती है. ये घटना ‘थर्मल रनअवे’ कहलाती है जो बैटरी खराब होने या गलत तरीके से इस्तेमाल करने से हो सकती है. इसके साथ ही हवा में उड़ते समय प्लेन के केबिन में कम दबाव और सीमित वेंटिलेशन होता है जिससे बैटरी फेलियर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

हो चुके हैं हादसे

हाल ही में कुछ उड़ानों में पावर बैंक से धुआं और आग लगने की घटनाएं सामने आईं थी. कुछ मामलों में फ्लाइट को इमरजेंसी में लैंड कराना पड़ा. इससे एयरलाइंस और प्रशासन सतर्क हो गया. ऐसी घटनाओं के बाद से ही कई एयरलाइंस ने पावर बैंक को फ्लाइट में लाने पर बैन लगाना शुरू कर दिया है.

IATA के नए नियम

अंतरराष्ट्रीय विमानन संघ (IATA) ने पावर बैंकों को लेकर नए सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसमें बताया गया है कि किस क्षमता तक के पावर बैंक उड़ान में ले जाना सुरक्षित है. अब अधिकतर एयरलाइंस केवल हैंड बैगेज में पावर बैंक ले जाने की इजाज़त देती हैं. चेक-इन बैग में इन्हें रखना सख्त मना है. कुछ एयरलाइंस जैसे Qantas, Emirates, Singapore Airlines और Cathay Pacific ने उड़ान के दौरान पावर बैंकों के इस्तेमाल या चार्जिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.

बैटरी क्षमता की सीमा तय

इसके अलावा पावर बैंक की बैटरी क्षमता की सीमा भी तय की गई है. इसमें 100Wh से कम क्षमता वाले पावर बैंक बिना किसी अनुमति के ले जा सकते हैं. वहीं, 100Wh से 160Wh तक वाले पावर बैंकों के लिए एयरलाइंस से अनुमति जरूरी होती है. लेकिन 160Wh से ज्यादा क्षमता वाले पावर बैंक पूरी तरह से बैन हैं. अगर पावर बैंक पर क्षमता (Wh) नहीं लिखी है तो सुरक्षा जांच के दौरान उसे ज़ब्त किया जा सकता है.

फ्लाइट से पहले ही कर लें चार्ज

प्लेन में पावर बैंक का इस्तेमाल करने की जरूरत न पड़े, इसके लिए बेहतर है कि आप अपने डिवाइस को पहले से ही चार्ज करके लाएं या एयरपोर्ट पर चार्जिंग स्टेशनों के इस्तेमाल से इसे चार्ज कर लें. पावर बैंक जैसी चीज़ें छोटी ज़रूर हैं लेकिन असावधानी से बड़ा खतरा बन सकती हैं. इसलिए उड़ान से पहले एयरलाइंस की गाइडलाइंस जरूर पढ़ें और उनका पालन करें.

यह भी पढ़ें:

Garena Free Fire Max: जारी हो गए आज के रिडीम कोड्स, स्किन से लेकर डायमंड्स तक कैसे मुफ्त में मिलेगा, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget