एक्सप्लोरर

WhatsApp की नई पॉलिसी का आप पर क्या असर पड़ेगा, जानिए आपके डेटा का कैसे होगा इस्तेमाल

व्हाट्सऐप पर अभी तक आपके कंटेंट के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड पॉलिसी का दावा किया जाता था लेकिन अब नई पॉलिसी के आने के बाद आपके डेटा पर कंपनी की पूरी नज़र रहेगी. व्हाट्सऐप इसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी साझा करेगी.

वॉट्सऐप 8 जनवरी से अपने यूजर्स के लिए नई पॉलिसी लेकर आ रहा है जिसमें आपको कंपनी की पॉलिसी माननी होगी नहीं तो आपका अकाउंट डिलीट हो जाएगा. इसके लिए आप व्हाट्सऐप के हेल्प सेंटर पर जा कर पॉलिसी में एग्री और नॉट नाउ का विकल्प चुन सकते हैं. जिसमें लिखा है कि हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आपके व्हाट्सऐप का जो कंटेंट है जिसमें फोटो, वीडियोस अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव से जुड़ा कंटेंट कंपनी कहीं भी यूज कर सकती है. कंपनी आपके डेटा को डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले भी कर सकती है. आसान शब्दों में कहा जाए तो व्हाट्सऐप आपकी हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा. आप किसे कॉल करते हैं क्या मैसेज शेयर करते हैं. आप कहां रहते हो, कहां घूमने जा रहे हो, किसे क्या भेज रहे हो जो भी आप व्हाट्सऐप के जरिए भेजोगे या आपके पास आएगा कंपनी को उसकी जानकारी होगी. व्हाट्सऐप ये डेटा अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ भी शेयर करेगी. आइये जानते हैं इससे आपके जीवन पर क्या असर पड़ेगा. व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी का आप पर असर अगर आप व्हाट्सऐप यूजर हैं तो आपको ये तय करना पड़ेगा कि आपको नई पॉलिसी को एग्री करना है या नहीं. अगर आप एग्री करते हैं तो समझिए व्हाट्सऐप पर आपकी प्राइवेसी बिल्कुल खत्म होने जा रही है. वॉट्सऐप आपके डेटा पर पूरी नजर रखेगा.

1- व्हाट्सऐप स्टेटस पर भी रहेगी नज़र- आप वॉट्सऐप पर जो भी स्टेटस लगाते हैं उस पर भी कंपनी की नज़र रहेगी. अगर आपने कहीं घूमने की पिक्चर लगाई है तो फेसबुक या इंस्टा पर वहां के रेस्टोरेंट या होटल्स के विज्ञापन आपको दिखने लगेंगे. आप किसी ई-कॉमर्स साइट के प्रोडक्ट को स्टेटस पर शेयर करते हैं तो फेसबुक-इंस्टाग्राम भी उससे जुड़े एड आपको दिखने लगेंगे.

2- लोकेशन और आईपी एड्रेस ट्रेस होगा- आप चाहें तो अपनी वॉट्सऐप लोकेशन को ऑफ कर सकते हैं लेकिन फिर भी कंपनी आपके आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर से आपकी लोकेशन के बारे में जानकारी ले लेगी. इसके अलावा आपके मोबाइल नंबर से आपके आने-जाने वाली लोकेशन के बारे में पता लगा लेगी.

3- आपके डेटा से तय होंगे विज्ञापन- व्हाट्सऐप आपके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर नज़र रखेगा जैसे आपके बैंक का नाम, अमाउंट और डिलीवरी का स्थान. इस डिटेल से कंपनी आपकी प्रोफाइलिंग करेगी. यानि आपकी अच्छे रेस्टोरेंट से खाना मंगाते हैं स्टारबक्स जाते हैं तो आप अमीर आदमी हैं. इससे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपको महंगी कारों के विज्ञापन दिखने शुरु हो जाएंगे.

4- कंटेंट पर भी होगी नज़र- व्हाट्सऐप आपके मैसेज कंटेंट पर भी नज़र रखेगा. कंपनी उसके हिसाब से एनालिसिस कर आपको सजेशन देगी. आप वॉट्सऐप पर फ्रेंड्स या ग्रुप्स में क्या शेयर करते हैं. इसी के आधार पर फेसबुक आपको शॉपिंग, प्रोडक्ट के एड भी दिखाएगा.

5- कॉल पर भी होगी नजर- व्हाट्सऐप इस बात पर भी नज़र रखेगी कि आप किसे कितनी कॉल करते हैं? किस ग्रुप में आप ज्यादा एक्टिव हैं? आपकी ब्रॉडकास्ट लिस्ट कितनी है? अगर आप फोटो या वीडियो शेयर करते हैं तो ये ज्यादा समय तक सर्वर पर रहेंगे. कंपनी को पता होगा कि कौन-सा कंटेंट ज्यादा फॉरवर्ड किया जा रहा है. फेक न्यूज ट्रैक को ट्रैक करने में ये जानकरी काम आएगी. इसके अलावा बिजनेस अकाउंट से शेयर होने वाली कैटलॉग का एक्सेस भी होगा.

नई पॉलिसी को स्वीकार करना चाहिए या नहीं? नई पॉलिसी को आपको एक्सेप्ट करना है या नहीं ये पूरी तरह से आपके ऊपर है. अगर आप एग्री नहीं करेंगे तो आपका अकाउंट बंद हो जाएगा और अगर आप एग्री करते हैं तो आपको व्हाट्सऐप पर कुछ भी एक्टिविटी करने से पहले अपनी सेफ्टी सिक्योरिटी का पूरा ख्याल रखना होगा. व्हाट्सऐप पर कुछ भी जरूरी शेयर करने से पहले सोचना होगा. ऐसा कंटेंट ही शेयर करें जिसके लीक होने से आपको कोई परेशानी न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget