एक्सप्लोरर

लंबे इंतजार के बाद आ रहा है WhatsApp का यह नया फीचर, फेक तस्वीरों से बचाने के काम आएगा

WhatsApp अपने वेब यूजर्स के लिए नया रिवर्स इमेज सर्च फीचर ला रही है. तस्वीरों की असलियत का पता लगाने में यह फीचर बड़ा काम आएगा. इससे गूगल पर किसी इमेज को सर्च करना आसान हो जाएगा.

WhatsApp अपने मोबाइल यूजर्स के साथ-साथ वेब यूजर्स के लिए भी लगातार नए फीचर्स लाती रहती है. इस कड़ी में अब वेब यूजर्स को रिवर्स इमेज सर्च मिलने जा रहा है. इस फीचर में यूजर्स अपने पास आई किसी भी फोटो को तुरंत गूगल से वेरिफाई कर सकेंगे. इससे उन्हें यह पता लगाने में आसानी होगी कि उनके पास आई कोई इमेज असली है या नहीं. इस फीचर पर काम चल रहा है और इसे आगामी अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है. 

इस फीचर का क्या फायदा होगा?

आजकल इंटरनेट पर झूठी और भ्रामक जानकारियों की भरमार है. कई बार फर्जी तस्वीरों के साथ ऐसे दावे किए जाते हैं, जिससे समाज में अशांति फैल सकती है और हिंसा होने का भी खतरा रहता है. इसके अलावा AI के आ जाने के बाद ऐसी तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं, जो देखने में असली लगती है, लेकिन उन्हें गलत इरादे के साथ सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जाता है. 

यह फीचर आने से ऐसी इमेजेज को गूगल से वेरिफाई करना आसान होगा और यूजर उनके पीछे की सचाई जान सकेंगे. इस फीचर की मदद से यूजर फेक न्यूज से भी खुद को बचा सकेंगे और इंटरनेट को बेहतर और भरोसेमंद जगह बनाने में सहयोग कर सकेंगे.

कैसे काम करेगा फीचर?

WhatsApp वेब पर आने वाले इस फीचर की मदद से यूजर ऐप पर आई किसी इमेज को सीधे गूगल पर रिवर्स सर्च कर सकेंगे. अभी तक उन्हें इमेज को डाउनलोड कर इसे रिवर्स सर्च करने के लिए गूगल पर अपलोड करना पड़ता था. अब सीधे ही ऐप पर इमेज के ऊपर दिखने वाले 3 डॉट्स में सर्च ऑन वेब का ऑप्शन आ जाएगा. इस पर क्लिक कर यूजर किसी भी इमेज को गूगल पर सर्च कर सकेंगे. अगर यह गूगल पर उपलब्ध होगी तो मूल वेबसाइट पर जाकर इसका पूरा संदर्भ पता किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

सबसे तेज इंटरनेट स्पीड वाले देशों की लिस्ट में यह देश सबसे आगे, भारत का कौन-सा स्थान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या हैकिंग से बचा सकता है VPN? यहां जानें जवाब
क्या हैकिंग से बचा सकता है VPN? यहां जानें जवाब
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
12 नए अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 18 Pro, तीन नए कलर्स में लॉन्चिंग!
12 नए अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 18 Pro, तीन नए कलर्स में लॉन्चिंग!
Dell New Laptops Launch India: डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स
डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget