एक्सप्लोरर

WhatsApp आपको रखेगा अप टू डेट, नए फीचर के आने की मिलेगी सभी को जानकारी

WhatsApp में एक नया चैटबॉट जुड़ने वाला है. इस चैटबॉट की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप पर आने वाले हर नए फीचर्स के बारे में जान पाएंगे, टिप्स और ट्रिक्स हासिल कर पाएंगे.

WhatsApp Latest Update 2022: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए-नए फीचर लता रहता है. इतने सारे फीचर्स आते रहते हैं कि कभी-कभी उन पर नज़र रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यूजर्स को नए फीचर्स के बारे में पता नहीं चलता और वो अप टू डेट नहीं रह पाते. मेटा (Meta) का मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब इस समस्या का समाधान करने जा रहा है. बता दें कि व्हाट्सएप एक नए चैटबॉट की टेस्टिंग कर रहा है, जो आपको ऐप में एक नया फीचर जोड़े जाने पर सूचित करने का काम करेगा. आइए इस नए फीचर के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

WABetaInfo पर मिली जानकारी

वॉट्सऐप वॉचडॉग WABetaInfo से मिली जानकारी के अनुसार, आधिकारिक वॉट्सऐप चैटबॉट अभी डेवलपमेंट के शुरुआती चरण में है. WABetaInfo के द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से यह पता चलता है कि ऐप में एक नया सत्यापित चैटबॉट जुड़ने वाला है. इस चैटबॉट की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप पर आने वाले हर नए फीचर्स के बारे में जान पाएंगे, टिप्स और ट्रिक्स हासिल कर पाएंगे और प्राइवेसी और सिक्योरिटी के बारे में भी जान पाएंगे.

ये चैटबॉट बिजनेस अकाउंट (Business Account) की तरह काम करेगा, लेकिन आप इस चैटबॉट का जवाब नहीं दे सकेंगे. यह केवल रिडेबल अकाउंट होगा, इसलिए हमेशा एकतरफा बातचीत ही हो पाएगी. ऐसा इसलिए है क्योंकि चैटबॉट का उद्देश्य सिर्फ यूजर्स को व्हाट्सएप की लेटेस्ट फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में सूचित करना है. जानकारी के लिए यह भी बता दें कि यदि आप व्हाट्सएप से संपर्क करना चाहते हैं, तो कंपनी द्वारा 2019 में लॉन्च की गई टिपलाइन सहित अन्य माध्यम मौजूद हैं.

End-to-End Encrypted होगा मैसेज

स्क्रीनशॉट के अनुसार, चैट में भेजे जाने वाले सभी मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड (End-to-End Encrypted) होंगे. हालांकि, इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि इन संदेशों को एक साथ कई यूजर्स को भेजा जाएगा. इसके अलावा, यदि आप वॉट्सऐप चैटबॉट से कोई मैसेज नहीं चाहते हैं, तो आप अकाउंट को ब्लॉक भी कर सकते हैं. बता दें कि यह सुविधा अभी प्रोसेस में है, इसलिए यह उन चुनिंदा यूजर्स को दिखाई दे सकती है, जो बीटा प्रोग्राम में शामिल हैं. हालांकि व्हाट्सएप ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि वह इसे कब रोल आउट किया जाएगा.

Youtube Update: यूजर्स लंबे वीडियो को भी कर सकेंगे एडिट, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget