एक्सप्लोरर

WhatsApp यूजर्स को जल्द मिलेंगे कई नए फीचर्स, ऑटोमैटिक तरीके से बदलेगा चैट वॉलपेपर

कंपनी के मुताबकि ऐप में एनिमेटेड स्टीकर भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे यूजर्स की चैटिंग को और भी शानदार बनाया जा सके. भारत में इस समय वॉट्सऐप के 3 करोड़ से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं.

पॉप्युलर मैसेजिंग एप वॉट्सऐप यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरिएंस देने के लिए समय-समय पर अपने फीचर्स में बदलाव करता रहता है. एक बार फिर वॉट्सऐप कुछ नए फीचर्स लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी का दावा है कि जल्द ही स्टीकर और चैट वॉलपेपर के संबंधित कुछ फीचर्स लाएगा. खास बात यह है कि एक फीचर ऐसा भी होगा, जिससे आपके वॉट्सऐप का चैट वॉलपेपर ऑटोमैटिक तरीके से बदल जाएगा. वहीं एनिमेटेड स्टीकर भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे यूजर्स की चैटिंग को और भी शानदार बनाया जा सके. भारत में इस समय वॉट्सऐप के 3 करोड़ से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं.

डार्क और लाइट मोड में ऑटोमैटिक तरीके से बदलेगा चैट वॉलपेपर

वॉट्सऐप के एक अन्य फीचर में डार्क मोड और लाइट मोड के लिए अलग वॉलपेपर का ऑप्शन होगा. जैसे ही आप इन दोनों को स्विच करेंगे, वैसे ही चैट वॉलपेपर ऑटोमैटिक तरीके से बदल जाएगा. इसके लिए आपको हर बार वॉलपेपर सेट करने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी का कहना है कि वह इन फीचर्स को लाने के लिए काफी उत्साहित है.

कस्टम वॉलपेपर का फीचर ऐसे करेगा काम

वॉट्सऐप जिन नए फीचर्स को लॉन्च करेगा, उसमें कस्टम वॉलपेपर भी शामिल है. इस फीचर के जरिए आप अपने स्पेशल लोगों के लिए अलग वॉलपेपर सेट कर सकते हैं. वहीं जिन कॉन्टैक्ट्स पर आप स्पेशल वॉलपेपर सेट नहीं करेंगे, उन पर पहले वाला ही शो करेगा. इस फीचर का फायदा यह होगा कि आप अपने चुनिंदा और जरूरी लोगों को आसानी से पहचान सकेंगे. वैसे तो वॉट्सऐप ने बेहतरीन वॉलपेपर्स दिए हैं, लेकिन आप अपनी गैलरी से भी पसंदीदा वॉलपेपर चुन सकेंगे.

नए स्टीकर्स का भी कर सकेंगे यूज

कंपनी ने ऐप में कुछ नए स्टीकर्स और एनिमेटेड स्टीकर्स जोड़ने का फैसला किया है. खास बात यह है कि वॉट्सऐप स्टीकर्स के लिए सर्च फीचर भी लाएगा, जिसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से सर्च कर स्टीकर का इस्तेमाल कर सकेंगे. वहीं कुछ स्टीकर को एनिमेटेड बना दिया है, ताकि यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
क्या होता है Bluetooth LE? जानें नॉर्मल वाले से कैसे है अलग
क्या होता है Bluetooth LE? जानें नॉर्मल वाले से कैसे है अलग
iPhone 18 Pro की डिलीवरी में देरी, अक्टूबर तक करना होगा इंतजार
iPhone 18 Pro की डिलीवरी में देरी, अक्टूबर तक करना होगा इंतजार
iPhone Duo के बाद आएगा और भी बड़ा Duo Max? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
iPhone Duo के बाद आएगा और भी बड़ा Duo Max? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वीडियोज

KBC 18: Amitabh Bachchan ने Jaya Bachchan के साथ Time पर पहुंचने का Secret बताया
Bigg Boss 20: Mary Kom के बयान पर विवाद, Team ने Clarification के साथ मांगी माफी
Yaadein: 🤗Dev और Srishti की जिंदगी में लौटीं बहारें! गांव में मिली जिंदगी की नई खुशी। #sbs
Bigg Boss 20: Gullu-Kanika के Love Angle पर सवाल, Audience को क्यों लग रहा है Romance Fake?
Bigg Boss 20: Uditi Singh की One Life खत्म, Kanika Mann-Gullu की Chemistry बनी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS समिट के दौरान तारिक रहमान को नहीं बुलाया गया? बांग्लादेश की खुली झूठ की पोल
BRICS समिट के दौरान तारिक रहमान को नहीं बुलाया गया? बांग्लादेश की खुली झूठ की पोल
UCC बिहार में लागू होगा या नहीं? JDU के विरोध पर BJP बोली- 'जिनको…'
UCC बिहार में लागू होगा या नहीं? JDU के विरोध पर BJP बोली- 'जिनको…'
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से होगा भारत के अभियान का आगाज, जानें किस दिन किस खेल में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
17 सितंबर से होगा भारत के अभियान का आगाज, जानें किस दिन किस खेल में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
Embed widget