एक्सप्लोरर

WhatsApp Single Tick: वॉट्सऐप पर सिंगल टिक का क्या मतलब होता है, सच में आप ब्लॉक हो गए हैं?

WhatsApp Block Policy: वॉट्सऐप गाइडलाइन के मुताबिक, ब्लॉक होने की स्थिति में आप किसी कॉन्टैक्ट का ऑनलाइन स्टेटस नहीं देख सकते और न ही उसकी बदली हुई प्रोफाइल फोटो देख पाएंगे.

WhatsApp Single Tick: दुनियाभर में वॉट्सऐप यूज करने वाले लोगों की तादाद काफी ज्यादा है. यह एक इंस्टैट मैसेजिंग ऐप है, जिसमें कंपनी लगाताकर नये फीचर्स जोड़ती रहती है. वॉट्सऐप पर आप ब्लू टिक से तो अच्छे से वाकिफ है, लेकिन सिंगल या ग्रे  टिक कभी-कभी आपके लिए कन्फ्यूजन पैदा कर देता है कि कहीं सामने वाले इंसान ने आपको ब्लॉक तो नहीं कर दिया है. ऐसे में आपको इस बारे में कैसे पता चलेगा? आइए हम आपको बताते हैं. 

वॉट्सऐप पर सिंगल टिक का क्या मतलब?

WhatsApp के ब्लू टिक फीचर की मदद से हमें ये पता चलता है कि सामने वाले शख्स ने हमारे मैसेज रीड कर लिए हैं. इसमें आपको दो टिक नजर आते हैं, जो कि ब्लू कलर में होते हैं. वहीं अगर सिंगल टिक की बात करें तो इसमें ऐसा होता है कि आपने किसी शख्स को अपने फोन से कोई मैसेज भेजा है और रिसीवर के वॉट्सऐप सर्वर पर वो मैसेज डिलीवर हो गया है हालांकि इसका मतलब यह नहीं शख्स ने ये मैसेज रिसीव किया हो. ऐसा कई वजहों से होता है, जैसे नेटवर्क की समस्या होना या रिसीवर का फोन बंद होना...

अब आपके लिए एक बात जानना बेहद जरूरी है कि सिंगल टिक ब्लॉक होने की स्थिति में भी दिखाई देता है. आसान भाषा में कहें तो जब आपने किसी शख्स को मैसेज किया और वो सिंगल से डबल टिक हो गया हो तो इसका मतलब यह है कि शख्स ने आपको ब्लॉक नहीं किया है. वहीं दूसरी ओर अगर आपका ये सिंगल टिक काफी टाइम तक सिंगल ही है तो हो सकता है कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक कर दिया हो. 

किस तरह लगाएं ब्लॉक होने का पता? 

  • ब्लॉक होने की स्थिति में आप किसी कॉन्टैक्ट का ऑनलाइन स्टेटस नहीं देख सकते.
  • आप उस कॉन्टैक्ट की बदली गई प्रोफ़ाइल फोटो नहीं देख पाएंगे.
  • जिस कॉन्टैक्ट ने आपको ब्लॉक किया है उसे मैसेज भेजने पर सिर्फ़ एक ग्रे चेकमार्क दिखेगा जिससे यह पता चलेगा कि मैसेज भेज दिया गया है. उन मैसेजेस पर दूसरा चेकमार्क नहीं दिखेगा.
  • जिस भी कॉन्टैक्ट ने आपको ब्लॉक किया है आप उन्हें कॉल नहीं कर पाएंगे.
  • अगर आप ग्रुप एडमिन हैं, तो आप उन्हें किसी ग्रुप में शामिल नहीं कर सकेंगे.
  • अगर आपको किसी कॉन्टैक्ट के लिए ऊपर बताए गए सभी इंडिकेटर दिखते हैं, तो हो सकता है कि उन्होंने आपको ब्लॉक कर दिया हो. हालाँकि, ऐसा अन्य वजहों से भी हो सकता है.
  • वॉट्सऐप की गाइडलाइन कहती है कि जब कोई आपको ब्लॉक करता है, तो वो इस बारे में आपको नहीं बता सकते.

यह भी पढ़ें:-

128GB स्टोरेज, 5000 mAh बैटरी और बहुत कुछ... इस 5G स्मार्टफोन पर मिल रही बंपर छूट 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
Embed widget