एक्सप्लोरर

WhatsApp पर ये मैसेज आएं तो न करें यकीन, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, नए तरीके से हो रहा फ्रॉड

वॉट्सऐप पर एक नए तरह का स्कैम चालू है. स्कैमर्स लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनका बैंक अकाउंट साफ कर रहें हैं. स्कैम का तरीका ऐसा है कि आप भी पढ़कर हैरान हो जाएंगे. 

WhatsApp Scam: दुनिया भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा वॉट्सऐप यूजर हैं. आप सभी के घर में भी जरूर तीन से चार लोग वॉट्सऐप चलाते होंगे. जिस तरह स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का आज एक अहम हिस्सा है ठीक इसी तरह इसके अंदर मौजूद वॉट्सऐप ऐप भी हमारी लाइफ का एक पार्ट बन चुका है. आज लोग वॉट्सऐप के जरिए ही एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. अगर आप एक वॉट्सऐप यूजर हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें और पढ़ने के बाद दूसरे व्यक्ति को फॉरवर्ड भी करें. दरअसल, वॉट्सऐप पर एक नया स्कैम शुरू हुआ है. स्कैम करने का तरीका इतना यूनिक है कि हर कोई इस पर यकीन कर ले रहा है.

इस तरह लोगों के साथ हो रहा फ्रॉड

 स्कैमर्स लोगों के नंबर पर जॉब से जुड़े मैसेज भेज रहे हैं. ऐसे लोग जो नौकरी की तलाश में हैं वो स्कैमर्स के जाल में जल्दी फस रहे हैं. जैसे ही लोग नौकरी से जुडी बातचीत करते हैं तो स्कैमर्स कहते हैं कि उन्हें यूट्यूब वीडियो को लाइक करना होगा और दिन के 5,000 रुपये तक कमाए जा सकते हैं. शुरुआत में स्कैमर्स लोगों को भरोसा दिलाने के लिए उनके अकाउंट में कुछ पैसे भी ट्रांसफर कर रहे हैं. जैसे ही व्यक्ति को ये यकीन हो जाता है कि काम सही है तो वे  इसे सीरियसली लेने लगते हैं और यहीं से असली खेल शुरू होता है.

कुछ दिन बाद स्कैमर्स लोगों से ये बात कहते हैं कि पेमेंट ट्रांसफर में दिक्कत आ रही है इसलिए वह एक ऐप डाउनलोड कर लें ताकि पेमेंट को हो सके. इस ऐप के जरिए स्कैमर्स लोगों की इंपॉर्टेंट जानकारी हासिल कर लेते हैं और फिर यहां से वह उनका पैसा उड़ाते हैं.  अगर आप भी एक वॉट्सऐप यूजर हैं तो ऐसे मैसेज पर ध्यान न दें साथ ही कोई भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर भरोसा न करें. वॉट्सऐप पर अमूमन लॉटरी या दूसरे स्कैम से जुड़े मैसेज आते रहते हैं इसलिए इन सब से बचकर रहें और कोई भी ऐप या लिंक पर अपनी निजी जानकारी कभी भी न भरे. 

टेलीग्राम में भी चल रहा खेल 

बता दें, अभी हाल ही में गुरुग्राम की एक महिला ने टेलीग्राम पर इसी तरह के झांसे में आकर अपनी मेहनत से कमाए 10 लाख रुपये गंवा दिए थे. स्कैमर्स फेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम, वॉट्सऐप के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं और ये एक नई तरह का फ्रॉड है जहां वीडियो लाइक करने के बहाने आपकी निजी जानकारी चुराई जा रही है. क्योकि इसमें भुगतान या जानकारी पहले नहीं देनी है इसलिए लोग इसपर एकदम यकीन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे लंबी फोन कॉल कितने देर की है? जवाब होश उड़ा देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Preventing Wi-Fi Hacking: रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा
अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा
Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत
Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget