एक्सप्लोरर

WhatsApp लाया वन-टू-वन चैट में पोल क्रिएट करने का फीचर, सिर्फ इन यूजर्स को मिल रही है सुविधा

WhatsApp अब वन-टू-वन चैट के लिए भी पोल फीचर दे रहा है. हालांकि, अभी यह सुविधा कुछ लकी बीटा टेस्टर्स को ही मिल रही है. इस रिपोर्ट में पढ़िए कि किस किस को मिल रही है यह सुविधा.

Whatsapp Poll Feature: व्हाट्सएप दुनिया में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है. यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप समय समय पर इसमें नए फीचर ऐड करता रहता है. इसी क्रम में अब WhatsApp के कई नए फीचर्स की टेस्टिंग चल रही है, जिसमें से कुछ फीचर्स को तो बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट भी कर दिया गया है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग ऐप, व्हाट्सऐप Polls क्रिएट करने की सुविधा को अब वन-टू-वन चैट्स में भी रोल आउट कर रहा है. हालांकि, यह फीचर फिलहाल कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए ही आया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स एक पोल क्रिएट कर उसे शेयर भी कर सकते हैं. आइये व्हाट्सएप के इस नए फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं.

WhatsApp पोल फीचर

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह बताया है कि WhatsApp कुछ बीटा टेस्टर्स को वन-टू-वन चैट के लिए Polls फीचर दे रहा है. इससे पहले व्हाट्सएप के कुछ बीटा टेस्टर्स को व्हाट्सऐप ग्रुप में पोल बनाकर उसे ग्रुप मेंबर्स के साथ शेयर करने की सुविधा दी थी. रिपोर्ट के अनुसार, अब Android 2.22.23.12 के WhatsApp beta अपडेट में कुछ यूजर्स वन-ऑन-वन चैट में भी Polls क्रिएट कर पा रहे हैं.
इस फीचर के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फीचर की मदद से पोल क्रिएट करके यूजर जल्दी से एक प्रश्न पूछ सकते हैं. पोल में कुछ डिफॉल्ट ऑप्शन देकर आप यह जान सकते हैं कि किस ऑप्शन को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. रिपोर्ट में इसका स्क्रीनशॉट भी दिया गया है.

कैसे काम करेगा पोल फीचर?

रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स वन-टू-वन चैट में भी पोल क्रिएट कर उसे शेयर कर पा रहे हैं. इसका इंटरफेस ग्रुप जैसा ही है. शुरू में यूजर्स को यह समझ नहीं आ रहा था कि व्हाट्सऐप यूजर्स को अपनी पर्सनल चैट में पोल बनाने की सुविधा क्यों दे रहा था, लेकिन जब आपके पास कुछ पूछने के लिए पहले से ही अलग-अलग ऑप्शन हों तो यह कुछ पूछने का एक मजेदार तरीका होगा. फिलहाल वन-टू-वन चैट में पोल बनाने की सुविधा सिर्फ कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है. यूजर्स को Google Play Store से एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करना पड़ेगा, अगर इसके बाद भी आपको यह फीचर नहीं मिल रहा है तो इसमें परेशान होने वाली कोई बात नही है. जल्दी ही इसे अन्य सभी यूजर्स के लिए भी रोल आउट कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

Online Shopping Scam से आपको हो सकता है भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर या ऑफिस की कनेक्टिविटी कितनी अच्छी? TRAI का DCR बताएगा रेटिंग
घर या ऑफिस की कनेक्टिविटी कितनी अच्छी? TRAI का DCR बताएगा रेटिंग
Truecaller में बड़ा बदलाव! कॉल आने पर दिखेगी LinkedIn से वेरिफाइड नौकरी की जानकारी
Truecaller में बड़ा बदलाव! कॉल आने पर दिखेगी LinkedIn से वेरिफाइड नौकरी की जानकारी
गेमिंग से टाइपिंग तक, आपके लिए कौन सा Keyboard Size सही?
गेमिंग से टाइपिंग तक, आपके लिए कौन सा Keyboard Size सही?
Google Maps और Earth में क्या है फर्क? जानें क्या है दोनों की टेक्नोलॉजी
Google Maps और Earth में क्या है फर्क? जानें क्या है दोनों की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
कहीं भारी बारिश तो कहीं तूफान! मौसम विभाग ने देश में जारी किया अलर्ट
कहीं भारी बारिश तो कहीं तूफान! मौसम विभाग ने देश में जारी किया अलर्ट
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
Induction Cooktop Cleaning Tips: क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
Embed widget