एक्सप्लोरर

वॉट्सऐप में आ रहा नया फीचर, अब फोटो-GIF या वीडियो... कुछ भी फॉरवर्ड करने पर दिखेगा ये खास मैसेज

वॉट्सऐप पर जल्द एक नया अपडेट आने वाला है. अब आप अगर वॉट्सऐप पर कोई फोटो, जीआईएफ, वीडियो आदि को फॉरवर्ड करेंगे तो आपको एक अलर्ट मैसेज वॉट्सऐप की ओर से दिखेगा. 

WhatsApp: दुनिया भर में जिस तरह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल बढ़-चढ़कर किया जा रहा है, इसे देखते हुए मेटा समय-समय पर इसमें कई बदलाव कर रहा है. यानी ऐप को कैसे बेहतर बनाया जाए और यूजर एक्सपीरियंस को अच्छा कैसे किया जाए इस पर लगातार मेटा काम कर रहा है. पिछले साल मेटा ने वॉट्सऐप में कई शानदार फीचर रोलआउट किए. नए साल पर भी मेटा कई फीचर ऐप में जोड़ने वाला है. इस बीच खबर सामने है कि वॉट्सऐप अब लोगों को मैसेज फॉरवर्ड करते वक्त अलर्ट देगा. जी हां, अब अगर आप किसी को वीडियो, फोटो या जीआईएफ फॉरवर्ड करेंगे तो आपको मैसेज भेजने से पहले एक अलर्ट मैसेज मिलेगा. जानिए इस अपडेट के बारे में.

क्या है नया अपडेट

वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप जल्द लोगों को अलर्ट मैसेज दिखाएगा जब वे किसी को वीडियो, इमेज, जीआईएफ, डॉक्यूमेंट आदि कैप्शन के साथ फॉरवर्ड करेंगे. यानि जब आप किसी व्यक्ति को फोटो भेजेंगे तो ऐसा करने पर मेटा आपको एक खास मैसेज दिखाएगा. दरअसल, अभी तक ऐप पर होता ये है कि जब हम किसी व्यक्ति को कोई फोटो कैप्शन के साथ भेजते हैं और यही अगर हम किसी दूसरे व्यक्ति को फॉरवर्ड करना चाहते हैं तो ये मैसेज बिना एडिट हुए फॉरवर्ड हो जाता है.

यानी फोटो के साथ वही कैप्शन चला जाता है जो 1st पर्सन को भेजा गया था. लेकिन नए अपडेट के बाद जब आप यही काम करेंगे तो वॉट्सऐप सबसे पहले आपको एक अलर्ट देगा जिसमें आपको बताया जाएगा कि आप फोटो, वीडियो आदि के कैप्शन को भेजने से पहले एडिट कर सकते हैं. यानी आप अगर कैप्शन को हटाना चाहते हैं तो ये काम कर सकते हैं. इससे 1st पर्सन को जो कैप्शन फोटो या वीडियो के साथ मिला था वो 2nd पर्सन को नहीं मिलेगा या बदला हुआ मैसेज मिलेगा. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है जो कुछ चुनिंदा बेटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. आने वाले समय में कंपनी इसे सभी के लिए रोलआउट करेगी. 

रिपोर्ट कर पाएंगे स्टेटस

हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि जल्द इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर स्टेटस को रिपोर्ट करने की सुविधा यूजर्स को मिलने वाली है. ये फीचर कब तक लाइव होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं है लेकिन नए अपडेट में ये यूजर्स के लिए लाइव जरूर किया जाएगा. इसके अलावा वॉट्सऐप डिसअपीयरिंग मैसेज को सेव करने का फीचर भी यूजर्स को जल्द प्रदान करने वाला है.

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम में हो रहा बड़ा बदलाव, Reels बनाने वाले जरूर जान लें, आ गया है ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget