एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम में हो रहा बड़ा बदलाव, Reels बनाने वाले जरूर जान लें, आ गया है ये अपडेट 

इंस्टाग्राम पर अगर आप रील्स बनाते हैं तो कंपनी जल्द ऐप पर एक नया अपडेट करने जा रही है जो सीधे आपसे जुड़ा हुआ है. जानिए इस बारे में

Instagram: इंटरनेट के आने के बाद से सोशल मीडिया ऐप्स का कन्सम्प्शन बढ़ गया है. विशेषकर जो ऐप्स दुनिया भर में सबसे ज्यादा चलाए जाते हैं वे मेटा के हैं. यानी फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में सबसे ज्यादा किया जाता है. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इंस्टाग्राम लोगों को न सिर्फ चैटिंग की सुविधा प्रदान करता है बल्कि इस ऐप पर आप वीडियो और रील्स भी शेयर कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त आप अपने व्यवसाय को भी यहां बड़े लेवल पर ऑपरेट कर सकते हैं. इसके लिए कम्पनी लोगों को इंस्टाग्राम शॉप का फीचर देती है. इस बीच खबर ये है कि इंस्टाग्राम जल्द एक अपडेट ऐप पर लाने वाला है जिसके बाद इसके UI में कुछ बदलाव होगा. विषेशकर जो लोग डेली रील्स डालते हैं उन्हें ये अपडेट जरूर जानना चाहिए.   


रील्स डालने के लिए + का साइन अब नहीं मिलेगा

इंस्टाग्राम की ओर से ये जानकारी साझा की गई है कि कंपनी फरवरी में ऐप पर एक बड़ा बदलाव कर रही है. दरअसल, फरवरी से नेविगेशन के लिए लोगों को प्लस(+) का सिंबल ऊपर की बजाए बीच में मिलेगा. यानी बॉटम नेविगेशन बार के बीच में अब आपको + का सिंबल रील्स, पोस्ट या स्टोरी आदि के लिए मिलेगा. अभी तक प्लस का साइन ऊपर दिया जाता था लेकिन अब फरवरी से ये साइन आपको बॉटम पर मिलेगा. फिलहाल नेविगेशन बार पर बीच में हमें  रील्स का बटन मिलता है जो अब बदल जाएगा. नए अपडेट के बाद + का साइन बॉटम नेविगेशन बार के बीच में होगा जबकि रील्स दिखाने वाला बटन इसके राइट में शिफ्ट हो जाएगा. यानी लेफ्ट पर प्लस का साइन होगा और राइट पर आप रील्स देख पाएंगे. वहीं, जिन लोगों ने इंस्टाग्राम पर अपना व्यवसाय शुरू किया हुआ है या इंस्टाग्राम शॉप शुरू की हुई है उनके लिए शॉप का ऑप्शन यहां से हटकर दूसरी जगह शिफ्ट हो जाएगा.  

इसलिए हो रहा बदलाव

कंपनी इंस्टाग्राम शॉपिंग फीचर को इसलिए बॉटम नेवीगेशन से हटा रही है क्योंकि कंपनी एडवरटाइजिंग बिजनेस पर फोकस करना चाहती है जो कंपनी के रेवेन्यू का मेन सोर्स है. दरअसल, मेटा को पिछले साल काफी नुकसान हुआ है जिसके चलते कई कर्मचारियों को ऑफिस से गुड बाय बोला गया था. नए साल पर कम्पनी अपने एडवरटाइजिंग बिजनेस को बढ़ाना चाहती है इसलिए ये बदलाव किया जा रहा है. बता दें इंस्टाग्राम ने शॉपिंग फीचर 2018 में शुरू किया था. वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान इसमें कई और फीचर्स जोड़े गए जिससे लोगों का व्यवसाय बेहतर हो सके और उन्हें फायदा पहुंचे. लेकिन कोरोना के बाद इंस्टाग्राम शॉपिंग फीचर का इस्तेमाल लोगों ने कम किया है जिसके चलते कंपनी इसे अब हटा रही है. ध्यान दें, न सिर्फ इंस्टाग्राम बल्कि मेटा भी अपने कमाई का बड़ा हिस्सा एडवरटाइजिंग से ही कमाता है.

यह भी पढ़ें:

खरीदना हैं 5G फोन तो सिर्फ 1500 में यहां मिलेगा, फीचर्स एकदम पैसा वसूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

e-Mitra WhatsApp Service: सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget