एक्सप्लोरर

WhatsApp New Feature: Android यूजर्स कर सकेंगे iPhone में चैट ट्रांसफर, जानें तरीका

WhatsApp Update: व्हाट्सएप (WhatsApp) के मुताबिक अब यूजर्स यदि एंड्रॉइड फोन से आईफोन पर जाते हैं तो वह कॉल हिस्ट्री और डिस्प्ले नैम जैसी डिटेल के अलावा लगभग सभी डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं.

WhatsApp Chat Transfer Feature: इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स को ऐड करने पर लगातार काम कर रही है. इसी क्रम में व्हाट्सएप ने आज (21 जुलाई 2022) एक और नए फीचर को पेश कर दिया है. इस फीचर्स की मदद से आप अपनी चैट हिस्ट्री को एंड्रॉयड (Android) से आईफोन (iPhone) में ट्रांसफर कर सकते हैं. इस फीचर का लंबे समय से इंतेजार किया जा रहा था, क्योंकि जब एंड्रॉयड यूजर्स आईओएस पर स्विच करते थे तो उन्हें व्हाट्सएप से डाटा का बैकअप बनाने और उसे नए फोन में ट्रांसफर करने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता था. व्हाट्सएप के इस नए फीचर्स से इन यूजर्स की डाटा ट्रांसफर की चिंता चुटकियों में हल हो जाएगी.

यदि आप भी एंड्रॉयड से आईफोन में शिफ्ट करने जा रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है. इस खबर में हम आपको व्हाट्सएप के इस नए फीचर्स के बारें में डिटेल्स में बताएंगे. इसके साथ ही आपको इसको आसानी के यूज करने के तरीके के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं...  

यह डाटा हो सकता हैं ट्रांसफर 

व्हाट्सएप (WhatsApp) के मुताबिक अब यूजर्स यदि एंड्रॉइड फोन से आईफोन पर जाते हैं तो वह व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़ा हुआ लगभग सभी डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं. प्रोफाइल फोटो, पर्सनल चैट, चैट हिस्ट्री, मीडिया गैलरी और सेटिंग्स को भी एंड्रॉइड से आईफोन में ट्रांसफर किया जा सकता है. यहां यह स्पष्ट कर दें कि इस फीचर से यूजर्स व्हाट्सएप कॉल हिस्ट्री और डिस्प्ले नैम जैसी डिटेल को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं.

डाटा ट्रांसफर करने का तरीका

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Move to iOS एप डाउनलोड करें.
  • इसके बाद अपने एंड्रॉयड डिवाइस में एप को ऑपन करें और आईओएस से कोड को स्कैन करें.
  • व्हाट्सएप डाटा ट्रांसफर के स्क्रीन पर WhatsApp सिलेक्ट करें और स्टार्ट पर क्लिक करें.
  • इसके बाद डाटा इंपोर्ट डाटा रेडी होना शुरू हो जाएगा. डाटा रेडी होने के बाद आप एंड्रॉयड डिवाइस से साइन आउट हो जाएंगे
  • अब आईओएस पर लौटने के लिए NEXT पर टैप करें, इसके बाद Continue पर टैप करें.
  • इसके बाद Move to iOS पर टैप कर दें और अपने आईओएस डिवाइस में व्हाट्सएप डाउनलोड कर लें.
  • व्हाट्सएप एप पर अपने उसी नंबर से लॉग इन करें जिससे एंड्रॉयड में अकाउंट बना हुआ था. 
  • लॉग-इन पूरा होने पर आपकी पूरी चैट हिस्ट्री आईओएस डिवाइस में दिखने लगेगी.

इन बातों का रखना होगा ख्याल

डाटा ट्रांसफर करने के लिए आपके एंड्रॉयड फोन में एंड्रॉयड 5 या इससे अधिक वाला वर्जन होना चाहिए. दोनों डिवाइस का एक ही नेटवर्क से कनेक्ट होनी चाहिए. डाटा ट्रांसफर के लिए आईओएस डिवाइस का नया होना या उसे Factory Reset करना जरूरी है. इस सभी शर्तों का ध्यान रख कर ही आप एंड्रॉयड से आईओएस डिवाइस में व्हाट्सएप डाटा ट्रांसफर कर सकेंगे, एक भी कंडीशन फुलफिल नहीं होने पर आपको डाटा ट्रांसफर करने में परेशानी हो सकती है.

 

Dangerous Apps: इन 20 खतरनाक ऐप्स को अपने एंड्रॉयड फोन से तुरंत कर दें Delete

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget