एक्सप्लोरर

WhatsApp में आएगा इन-ऐप डायलर फीचर, बिना नंबर सेव किए कर पाएंगे कॉल

WhatsApp Feature: व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसके आने से यूज़र्स को एक खास फायदा होगा. इस फीचर के बाद से यूज़र्स किसी अनजान इंसान को भी उसका नंबर सेव किए बिना व्हाट्सऐप कॉल कर पाएंगे.

WhatsApp: मेटा अपने मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप को बेहतर बनाने के लिए इसमें नए फीचर्स लाते रहती है. व्हाट्सऐप के यूज़र्स को ऐप के जरिए किसी भी अनजान नंबर पर कॉल करने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यूज़र्स को अगर व्हाट्सऐप के जरिए किसी भी अन्य यूज़र्स को कॉल करना है तो उसके लिए यूज़र्स को उन अनजान इंसान का नंबर अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करना पड़ता है और उसके बाद व्हाट्सऐप में कॉन्टैक्ट लिस्ट को रिफ्रेश करने के बाद ही यूज़र्स उस नंबर पर ऑडियो या वीडियो कॉल कर पाते हैं.

व्हाट्सऐप में आएगा नया फीचर

व्हाट्सऐप ने इस समस्या का हल निकाल लिया है. कंपनी यूज़र्स को अपने ऐप में डायलर फीचर देने वाली है. इसका मतलब है कि व्हाट्सऐप में यूज़र्स को जल्द ही नंबर डायल करने वाला फीचर मिलेगा. यह ठीक वैसे ही काम करेगा, जैसे कि आप नॉर्मल कॉल करने के लिए  करते हैं. व्हाट्सऐप के इस फीचर से यूज़र्स किसी भी इंसान का नंबर व्हाट्सऐप  के अंदर कॉलिंग के लिए मौजूद डायलर का इस्तेमाल करके कर सकते हैं. यूज़र्स को व्हाट्सऐप कॉल करने के लिए किसी भी अनजान इंसान का नंबर सेव करने की जरूरत नहीं होगी.

बिना नंबर सेव किए कर पाएंगे कॉल

व्हाट्सऐप में आने वाले तमाम नए फीचर्स की जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप ने इन-ऐप डायलर फीचर का एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.24.9.28 रिलीज कर दिया है. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि व्हाट्सऐप इन-ऐप डायलर फीचर पर काम कर रही है. कंपनी ने इसका बीटा वर्ज़न रिलीज किया है और इसकी टेस्टिंग कर रही है. यह फीचर भविष्य में आने वाले व्हाट्सऐप अपडेट के जरिए यूज़र्स को मुहैया कराया जाएगा.

व्हाट्सऐप में इस डायलर फीचर के आने से नॉर्मल कॉल पर यूज़र्स की निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी. ज्यादातर यूज़र्स व्हाट्सऐप के जरिए ही ऑडियो और वीडियो कॉल करना ज्यादा पसंद करने लगेंगे. बहरहाल अब देखना होगा कि व्हाट्सऐप अपने इस खास फीचर को कब तक रिलीज़ करती है.

यह भी पढ़ें: 

WhatsApp पर Meta AI का यूज़ करके कैसे बनाए एआई इमेज? वो भी मात्र 10 सेकंड में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget