एक्सप्लोरर

WhatsApp पर Meta AI का यूज़ करके कैसे बनाए एआई इमेज? वो भी मात्र 10 सेकंड में...

WhatsApp AI Image: अब आपको एआई इमेज बनाने के लिए कोई बड़ा काम नहीं करना है. आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए 10 सेकंड से भी कम टाइम में खुद एआई इमेज बना सकते हैं. आइए हम आपको इसका तरीका बताते हैं.

Meta AI: मार्क ज़ुकरबर्ग ने कुछ दिन पहले व्हाट्सऐप के कुछ चुनिंदा बीटा यूज़र्स के लिए मेटा एआई सर्विस लॉन्च की है. मेटा एआई सर्विस का इस्तेमाल यूज़र्स व्हाट्सऐप के अंदर ही कर सकते हैं. मेटा एआई, ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी की तरह ही काम करता है. मेटा एआई भी इन दोनों दुनिया के लोकप्रिय एआई मॉडल्स की तरह यूज़र्स के किसी भी सवाल का जवाब, डिटेल्स बताने के साथ-साथ एआई इमेज भी जेनरेट कर सकता है.

मेटा एआई की खास बात है कि यूज़र्स इसका इस्तेमाल करके व्हाट्सऐप के अंदर ही इमेज क्रिएट कर सकते हैं, जो बाकी एआई मॉडल के मुकाबला ज्यादा आसान है. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि आप कैसे सिर्फ 10 सेकेंड से भी कम टाइम में एआई इमेज क्रिएट कर सकते हैं.

व्हाट्सऐप में मेटा एआई आया है या नहीं- कैसे पता लगाएं?

इसके लिए सबसे पहले आपको यह चेक करना पड़ेगा कि आपके व्हाट्सऐप अकाउंट में मेटा एआई का सपोर्ट आया है या नहीं. इसके दो तरीके हैं. पहला तरीका है कि आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को खोलकर उसमें मेटा एआई के गोलाकार आइकन को ढूंढ सकते हैं. अगर आपके व्हाट्सऐप अकाउंट में मेटा एआई का सपोर्ट आ गया होगा, तो आपको सीधा व्हाट्सऐप खोलते ही उसका आइकन नज़र जाएगा.

  • एंड्रॉयड यूज़र्स को ग्रीन कलर के + बटन के ऊपर दिखाई देगा.
  • आईओएस यूज़र्स को टॉप साइड में ब्लू कलर के + बटन से पहले दिखाई देगा.
  • अगर आपके फोन में मेटा एआई का आइकन दिखाई नहीं दे रहा है, तो आपको दूसरा तरीका इस्तेमाल करना होगा.
  • आप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाएं. वहां सर्च बॉक्स में WhatsApp लिखकर सर्च करें. उसके बाद अगर वहां पर अपडेट का ऑप्शन दिखाई दे रहा है, तो उसे क्लिक करके व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल करें. 

उसके बाद फिर से व्हाट्सऐप खोलकर मेटा आइकन को ढूंढें. अगर अब भी आपके व्हाट्सऐप में आइकन नहीं मिलता है, तो इसका मतलब आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है और आपको मेटा एआई का इंतजार करना पड़ेगा. अगर आपके व्हाट्सऐप में मेटा आइकन का सपोर्ट आ गया है, तो वहां से एआई इमेज बनाने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

व्हाट्सऐप से एआई इमेज कैसे बनाएं?

स्टेप 1: सबसे पहले अपना व्हाट्सऐप खोलें

स्टेप 2: उसके बाद मेटा एआई चैटबॉट के आइकन को क्लिक करें.

स्टेप 3: उसे बाद “/imagine” का उपयोग करें ताकि आप जेनरेटिव मोड एक्टिवेट हो सके.

स्टेप 4: उसके बाद आपको उस चीज का कीवर्ड डालना होगा, जिसकी आप एआई इमेज बनवाना चाहते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर आप तितली या पहाड़ी क्षेत्रों की एआई इमेज बनाना चाहते हैं तो वहां Butterfly या Hill Area या Flowers in Hill लिख सकते हैं.

स्टेप 5: इन प्रॉम्प्ट को लिखने के बाद सेंड के बटन पर क्लिक करें, जो एक ऐरो के रूप में मौजूद होगा. उसके कुछ सेकेंड्स के बाद ही आपकी एआई इमेज बनकर तैयार हो जाएगी. इन प्रॉम्प्ट्स से कुछ ऐसी एआई इमेज बनकर सामने आएगी, जैसी हमने ऊपर इस आर्टिकल के साथ लगाई है. 

इस इमेज के साथ मेटा का एक आवश्यक लेबल लगा होगा, जिसमें यह बताया गया होगा कि यह इमेज एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाई गई है. इस तरह से आप सीधा व्हाट्सऐप के जरिए 10 सेकेंड से भी कम टाइम में खुद एआई इमेज बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Free Fire MAX redeem Codes: आज के रिडीम कोड्स से फ्री मिल रहे इन-गेम आइटम्स, जल्दी करें क्लेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड
बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget