एक्सप्लोरर

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप पर आया नया प्राइवेसी फीचर, कैसे करें अपना अकाउंट सिक्योर? यहां जानें डिटेल

WhatsApp : वॉट्सऐप ने ईमेल-आधारित यूजर्स वेरिफिकेशन फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी. WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर अब एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन पर उपलब्ध करा दिया गया है.

WhatsApp : वॉट्सऐप हमेशा से ही यूजर्स फ्रेंडली सिक्योरिटी फीचर्स पेश करता रहा है, इन फीचर्स की बदौलत यूजर्स वॉट्सऐप पर इक्रिप्टेट मैसेज से बचाव कर पाते हैं. वॉट्सऐप ने इस क्रम में कुछ समय पहले Passkeys फीचर लॉन्च किया था, जिसके बाद वॉट्सऐप काफी सिक्योर हुआ, लेकिन एक बार फिर वॉट्सऐप के लिए उसकी पेरेंट कंपनी मेटा ने नया फीचर पेश किया है, जिसमें अब वॉट्सऐप को ईमेल से वेरिफाई करना होगा. अगर आप भी वॉट्सऐप यूजर हैं, तो आपको इस फीचर के बारे में डिटेल में जारूर जानना चाहिए. 

अगस्त में वॉट्सऐप ने ईमेल-आधारित यूजर्स वेरिफिकेशन फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी. WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर अब एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप बीटा के नवीनतम संस्करण उपलब्ध हो गया है. इस फीचर के व्यापक रोलआउट से पता चलता है कि कंपनी इसे बाकी यूजर्स के लिए भी जल्द ही रोलआउट करेगी. एंड्रॉइड पर जिन बीटा यूजर्स ने इसे टेस्टिंग के लिए इंस्टॉल कर लिया है, वे सभी इस फीचर को इन स्टेप्स से एक्टिव कर सकते हैं, जिसमें उन्हें ऐप पर सेटिंग्स> अकाउंट के भीतर एक्टिव ईमेल वेरिफिकेशन फीचर पर टैब करना होगा.

वॉट्सऐप का ये नया ईमेल वेरिफिकेशन फीचर फिलहाल बीटा वर्जन पर सिलेक्टिव यूजर्स के लिए पेश किया गया है. हालांकि रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ सप्ताह में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा. जिसमें फोन नंबर वेरिफिकेशन का पहला तरीका और दूसरे ऑप्शन में ईमेल वेरिफिकेशन का मौका मिलेगा.

कैसे काम करेगा ये फीचर

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शामिल है जो एक आसान सेटअप प्रक्रिया वाले फीचर को दिखाता है. इस फीचर को सेट करते समय यूजर्स को वॉट्सऐप को अपनी ईमेल आईडी देनी होगी. कंपनी यूजर्स को यह भी सूचित करेगी कि अन्य लोग उनके ईमेल पते नहीं पढ़ पाएंगे और यह वेरिफिकेशन यूजर्स को उनके वॉट्सऐप अकाउंट तक पहुंचने में भी मदद करेगा.

वॉट्सऐप को अपने अकाउंट पर इसे सेट करने के लिए यूजर्स को अपने ईमेल को वेरिफिकेशन करने की आवश्यकता हो सकती है. यदि वेरिफिकेशन विफल हो जाता है, तो वॉट्सऐप यूजर्स से इसे पूरा करने के लिए कहेगा. प्लेटफ़ॉर्म यूजर्स को सत्यापित करने के लिए एक बटन प्रदान करेगा, जिससे चुने गए खाते पर सत्यापन ईमेल दोबारा भेजने की उम्मीद है.

हालाँकि, ईमेल वेरिफिकेशन का पहला विकल्प नहीं है और वॉट्सऐप अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए केवल एक अतिरिक्त विकल्प है. यह फीचर उन मामलों में यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण होगा जिसमें यूजर्स का फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है.

यह भी पढ़ें : 

स्मार्टफोन में मिलते हैं 2 माइक्रोफोन, दोनों के इस्तेमाल के बारे में नहीं जानते यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget