एक्सप्लोरर

WhatsApp Down होने के पीछे यह थी असल वजह, पढ़ें कंपनी का बयान!

डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के हीट मैप के अनुसार, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद के साथ-साथ नागपुर और लखनऊ में भी लोगों को इस आउटेज का सामना करना पड़ा.

WhatsApp Outage: दिवाली की छुट्टियों में जब लोग घर पर आराम से बैठकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दिवाली और अन्य पर्व की बधाई के संदेश भेज रहे थे तो अचानक मंगलवार (25 अक्टूबर 2022) को पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप डाउन हो गया. मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने में दिक्कत आ रही थी. मैसेज भेजने और प्राप्त करने का यह ऑउटेज काफी लंबे समय तक चला. इसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शिकायत भी की. इसके अलावा लोगों ने ट्विटर पर कई मजेदार मीम्स भी शेयर किए.

सोशल प्लेटफॉर्म्स के आउटेज और अन्य दिक्कतों को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट डाउनडेटेक्टर (Downdetector) के हीट मैप के अनुसार, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद के साथ-साथ नागपुर और लखनऊ में भी लोगों को इस आउटेज का सामना करना पड़ा.

मेटा के प्रवक्ता का बयान

व्हाट्सएप डाउन होने के बाद मेटा (Meta) के एक प्रवक्ता का बयान भी सामने आया था. उन्होंने Reuters से कहा था कि हम जानते हैं कि कुछ यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने में दिक्कत हो रही है और हम सभी के लिए इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं. हालांकि उनके इस बयान के आने के काफी समय बाद तक भी व्हाट्सएप की सेवाएं दुरुस्त नहीं हुई थीं. यह भी बता दें कि व्हाट्सएप ने अपनी तरफ से कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं दिया है.

2:15 पर हुई सेवाएं दुरुस्त

खबर है कि व्हाट्सएप 12 बजे के करीब डाउन हुआ था और 2:15 के आसपास व्हाट्सएप ने वापस से काम करना शुरू किया. 2:15 के करीब कुछ लोग मैसेज भेज भी पा रहे थे और रिसीव भी कर पा रहे थे. 

लोग अनइंस्टॉल कर इंस्टॉल कर रहे थे व्हाट्सएप

कुछ यूजर्स को ऐसा भ्रम हुआ कि नेट स्लो चल रहा है तो कुछ यूजर्स को लगा कि व्हाट्सएप का नया अपडेट आया है. ऐसे में कुछ लोग व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल करके इंस्टॉल कर रहे थे तो कुछ लोग एयरप्लेन मोड ऑन करके ऑफ कर रहे थे. 

यह भी पढ़ें- दिवाली के अगले दिन WhatsApp हुआ डाउन, करोड़ों यूजर्स को हो रही परेशानी, कंपनी ने दिया यह बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा
Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा
Amazon Great Indian Festival 2026 का ऐलान, Gadgets पर मिलेंगे ये फायदे
Amazon Great Indian Festival 2026 का ऐलान, Gadgets पर मिलेंगे ये फायदे
MacBook Neo को टक्कर देगा Googlebook! जानें कीमत से फीचर्स तक सबकुछ
MacBook Neo को टक्कर देगा Googlebook! जानें कीमत से फीचर्स तक सबकुछ
BGMI में फ्री लूट से ज्यादा खास Secret Backpack, ऐसे मिलेगा Legacy Reward
BGMI में फ्री लूट से ज्यादा खास Secret Backpack, ऐसे मिलेगा Legacy Reward

वीडियोज

Salman Khan ने Bigg Boss 20 में उठाया Paparazzi Culture का मुद्दा, Actresses की Privacy पर बोले
Bollywood News: स्काईफोर्स के बाद वीर पहाड़िया की नई पारी, ‘प्रेम कीटानू’ तैयार (22.09.2026)
YRKKH: 😱Maira की बगावत से हिला Poddar परिवार, Armaan और Abhira के उड़े होश! #sbs
SUDAN GOLD MINE COLLAPSE: सूडान में फिर ढही सोने की खदान! 11 मजदूरों की मौत, कई जिंदगियां दबीं!
आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव: गठबंधन पर राजेंद्र पाल गौतम की दो टूक, 'हमने कभी नहीं कहा कि...'
UP चुनाव: गठबंधन पर राजेंद्र पाल गौतम की दो टूक, 'हमने कभी नहीं कहा कि...'
जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी - ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी...’
जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी - ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी...’
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल
'मैं मुस्लिम हूं, महिला हूं, मुझे तो प्रताड़ना...', इकरा हसन का बड़ा बयान
'मैं मुस्लिम हूं, महिला हूं, मुझे तो प्रताड़ना...', इकरा हसन का बड़ा बयान
Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा
Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा
कांशी राम से मायावती के पास कैसे आई BSP, अब तलाश रही वारिस? जानें कहानी
कांशी राम से मायावती के पास कैसे आई BSP, अब तलाश रही वारिस? जानें कहानी
सीमा हैदर ने शेयर की अपनी 80s वाली तस्वीर, सचिन के साथ ऐसा आया लुक
सीमा हैदर ने शेयर की अपनी 80s वाली तस्वीर, सचिन के साथ ऐसा आया लुक
Embed widget