एक्सप्लोरर

यूजर्स के लिए खास फीचर लेकर आया WhatsApp, अब iOS से एंड्रॉयड में कर सकेंगे चैट ट्रांसफर, जानें कैसे

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद खास फीचर लेकर आया है. इस फीचर से अब व्हाट्सएप यूजर iOS से एंड्रॉयड में चैट ट्रांसफर कर सकेंगे. इस चैट माइग्रेशन फीचर को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है.

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद खास फीचर लेकर आया है. इस फीचर से अब व्हाट्सएप यूजर iOS से एंड्रॉयड में चैट ट्रांसफर कर सकेंगे. इस चैट माइग्रेशन फीचर को व्हाट्सएप ने आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. फिलहाल इस फीचर को व्हाट्सएप ने सैमसंग के स्मार्टफोन्स के लिए पेश किया है. इस चैट माइग्रेशन फीचर को कंपनी ने पिछले महीने ग्लैक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान की थी. पर उस वक्त यह फीचर केवल फोल्डेबल फोन्स के लिए जारी किया था.

वहीं अब इस चैट माइग्रेशन फीचर को सैमसंग के कई सारे फोन में उपलब्ध करा दिया गया है. इस नए फीचर का इस्तेमाल कर यूजर्स अपना अकाउंट इंफॉर्मेशन, प्रोफाइल फोटोज, पर्सनल चैट्स, ग्रुप चैट्स, पुराने चैट्स, मीडिया और सेटिंग्स आईफोन से सैमसंग स्मार्टफोन्स में ट्रांसफर कर सकते हैं. व्हाट्सएप ने बताया कि यूजर्स अपने कॉल लॉग्स और विजिबल नेम को ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे.

फिलहाल सैमसंग के मोबाइल में काम करेगा नया फीचर

 WhatsApp Chat Migration फीचर की घोषणा कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए की है. कंपनी का यह नया फीचर सैमसंग के र्टस्विच ऐप का 3.7.22.1 या इससे ज्यादा का वर्जन और एंड्रॉयड 10 या उससे ऊपर के वर्जन में काम कर रहे हैं. कंपनी ने यह भी बताया है कि बहुत जल्द इस फीचर को अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

इसके अलावा आईफोन में वाट्सऐप आईओएस वर्जन 2.21.160.17 या नया होना चाहिए और नए सैमसंग फोन में वाट्सऐप एंड्रॉयड वर्जन 2.21.16.20 या नया होना चाहिए. नए डिवाइस में सैमसंग स्मार्टस्विच ऐप वर्जन 3.7.22.1 या नया इंस्टॉल होना चाहिए. 

ऐसे करें अपने चैट को माइग्रेट

सबसे पहले अपने सैमसंग फोन को USB टाइप-सी टू लाइनटनिंग केबल के साथ iPhone से कनेक्ट करें.

सेटअप के लिए सैमसंग स्मार्ट स्विच स्टेप्स को अपनाएं.

नोटिफिकेशन दिखाई देने के बाद नए सैमसंग फोन में दिखाई दे रहे QR कोड को iPhone कैमरे से स्कैन करें.

iPhone में स्टार्ट पर टैप करें और इंतजार करें.

फिर नए सैमसंग फोन में सेटअप करें

होम स्क्रीन आने पर वॉट्सऐप शुरू करें और पुराने फोन नंबर से ही लॉग-इन करें.

इसके बाद import पर टैप करें और प्रोसेस को अच्छी तरह से पूरा होने दें.

नए फोन का एक्टिवेशन पूरा होने पर आपको आपके चैट्स नजर आएंगे.

आपका डेटा पुराने iPhone में तब तक संरक्षित रहेगा जबतक आप ऐप को हटा नहीं देते या चैट को डिलीट नहीं कर देते.

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार की तैयारियों वाले दस्तावेज हुए लीक, उठ रहे हैं सवाल

टोक्यो पैरालिंपिक में नोएडा के DM सुहास ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने कहा- सेवा और खेल का अद्भुत संगम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget