एक्सप्लोरर

ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट

ChatGPT में अब अपनी प्राइवेट बातचीत को PIN और Face ID से लॉक कर सकेंगे. OpenAI के नए Locked Chats फीचर से निजी चैट को हिस्ट्री और सर्च रिजल्ट से छिपाना आसान होगा. जानें यह फीचर कैसे काम करता है

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • पिन भूलने पर लॉक्ड चैट स्थायी रूप से डिलीट होंगी.

आजकल लोग ChatGPT का यूज पर्सनल बातें शेयर करने, जरूरी कामों की योजना बनाने और कई तरह की जानकारियां जुटाने के लिए कर रहे हैं. ऐसे में अगर किसी को अपना फोन या लैपटॉप दूसरे व्यक्ति को देना पड़े, तो चैट हिस्ट्री में मौजूद बातचीत दूसरों की नजर में आ सकती है. इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए OpenAI ने ChatGPT में नया Locked Chats फीचर पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स अपनी चुनिंदा बातचीत को PIN या बायोमेट्रिक सुरक्षा के जरिए लॉक कर सकेंगे. इससे निजी चैट को सामान्य हिस्ट्री से अलग रखना आसान होगा. 

PIN और Face ID से लॉक कर सकेंगे चैट

Locked Chats फीचर के तहत यूजर्स अपनी बातचीत को चार नंबरों वाले PIN से सुरक्षित कर सकते हैं. सपोर्ट करने वाले डिवाइस पर Face ID, Touch ID या दूसरे उपलब्ध ऑथेंटिकेशन तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. लॉक करने के बाद संबंधित चैट सामान्य हिस्ट्री, पिन की गई बातचीत और सर्च रिजल्ट में दिखाई नहीं देगी. इसकी जगह वह अलग Locked Chats सेक्शन में चली जाएगी.  यूजर्स पुरानी बातचीत को लॉक करने के अलावा इस सेक्शन में नई चैट भी शुरू कर सकते हैं, हालांकि लॉक की गई बातचीत डिलीट नहीं होती है. सही तरीके से अनलॉक करने के बाद उसे दोबारा देखा जा सकता है. 

किन यूजर्स को मिलेगा Locked Chats फीचर?

यह फीचर ChatGPT Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu प्लान के यूजर्स के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है. यह वेब, Mac और Windows डेस्कटॉप ऐप के साथ Android और iOS पर भी उपलब्ध होगा, हालांकि  Temporary Chats, आर्काइव की गई बातचीत, ग्रुप चैट, शेयर किए गए लिंक से बनी चैट, शेड्यूल्ड टास्क वाली बातचीत और मीटिंग रिकॉर्डिंग वाली चैट को लॉक नहीं किया जा सकेगा. ChatGPT for Healthcare प्लान में भी यह सुविधा उपलब्ध नहीं है. 

यह भी पढ़ें - 10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च

Temporary Chats से कैसे अलग है यह फीचर?

ChatGPT में Temporary Chats का ऑप्शन भी मिलता है, लेकिन Locked Chats उससे अलग तरीके से काम करता है.Temporary Chats सामान्य चैट हिस्ट्री में दिखाई नहीं देती हैं, जबकि Locked Chats में बातचीत सेव रहती है और जरूरत पड़ने पर उसे दोबारा खोला जा सकता है. 

चैट लॉक करने से पूरी तरह सुरक्षित नहीं होगा डेटा

OpenAI के मुताबिक, यह फीचर अतिरिक्त प्राइवेसी देता है, लेकिन इससे बातचीत पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लागू नहीं होता है और न ही अलग एन्क्रिप्टेड वॉल्ट बनता है. चैट डेटा कितने समय तक रखा जाएगा या मॉडल को बेहतर बनाने से जुड़ी सेटिंग पर भी इसका असर नहीं पड़ता है. साथ ही अगर यूजर अपना PIN भूलकर उसे रीसेट करता है, तो पुराने PIN से सुरक्षित लॉक्ड चैट, फाइलें और उनसे जुड़ी निजी मेमोरी हमेशा के लिए डिलीट हो सकती हैं. OpenAI के मुताबिक, इस कंटेंट को बाद में रिकवर नहीं किया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें - स्मार्ट TV से गेमिंग तक, कितने Wi-Fi बैंड वाला राउटर है आपके काम का?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें
आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget