एक्सप्लोरर

सिर्फ एक क्लिक और खाली हो सकता है अकाउंट, जानिए क्या है DMV स्‍कैम और कैसे बचें इससे?

DMV स्‍कैम एक नया साइबर ठगी का तरीका है, जिसमें फर्जी सरकारी मैसेज भेजकर लोगों को फ‍िशिंग लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाया जाता है.

आजकल हर किसी के हाथ में स्‍मार्टफोन है और इसी वजह से हमारी जिंदगी पहले से कहीं ज्‍यादा आसान हो गई है. लेकिन जैसे-जैसे तकनीक बढ़ी है, वैसे-वैसे साइबर ठगी के तरीके भी शातिर होते जा रहे हैं. अब एक नया स्कैम सामने आया है, जिसे DMV स्‍कैम कहा जा रहा है. ये ठगी का ऐसा तरीका है जिसमें आपके फोन पर एक मैसेज आता है, जो देखने में एकदम असली लगता है – खासकर सरकारी विभाग का.

क्या होता है DMV स्‍कैम?

इस स्कैम में आपको एक टेक्स्ट मैसेज आता है, जिसमें लिखा होता है कि आपने ट्रैफिक रूल तोड़ा है या आपकी गाड़ी से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी है. इस मैसेज में एक लिंक दिया होता है और उसमें अक्सर ".gov" लिखा होता है, ताकि आपको लगे कि यह कोई सरकारी वेबसाइट का मैसेज है. जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं, आपको एक नकली वेबसाइट पर भेज दिया जाता है. वहां पर आपसे निजी जानकारी मांगी जाती है, जैसे बैंक डिटेल्स, क्रेडिट कार्ड नंबर आदि. कई बार आपके फोन में मालवेयर भी इंस्टॉल हो सकता है जो आपके डेटा को चुपचाप चुरा सकता है.

कहां से आ रहा है ये खतरा?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये स्कैम चीन से ऑपरेट किया जा रहा है और हाल ही में अमेरिका में इस तरह के मैसेज तेजी से बढ़े हैं. जून महीने में इन मैसेज की संख्‍या में 700% की बढ़ोतरी देखी गई है. यानी ठगों ने अपने निशाने पर लाखों अमेरिकियों को ले लिया है.

कितने खतरनाक हैं ये स्कैमर्स?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अकेला साइबर अपराधी भी रोजाना 20 लाख फर्जी मैसेज भेज सकता है. सोचिए, एक महीने में ये आंकड़ा 6 करोड़ तक पहुंच सकता है. इतने बड़े पैमाने पर लोग इस स्कैम का शिकार बन सकते हैं. यह खतरा केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है – भारत जैसे देश में भी ऐसे टेक्स्ट स्‍कैम के जरिए लोगों को निशाना बनाया जाता रहा है. बस तरीका थोड़ा अलग हो सकता है.

कैसे बचें इस स्कैम से?

अगर आपके पास कोई ऐसा मैसेज आए जिसमें ट्रैफिक फाइन, गाड़ी का पंजीकरण, या किसी भी सरकारी कार्रवाई का जिक्र हो और उसमें किसी लिंक पर क्लिक करने को कहा जाए – तो तुरंत सतर्क हो जाइए.

  • अनजान नंबर से आए मैसेज पर भरोसा न करें.
  • किसी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसके बारे में सोचें.
  • अगर शक हो, तो सीधे संबंधित सरकारी वेबसाइट या एप पर जाकर जानकारी चेक करें.
  • अपने फोन में ऐंटीवायरस रखें और नियमित रूप से अपडेट करते रहें.

DMV स्‍कैम दिखने में एक मामूली टेक्स्ट मैसेज जैसा लगता है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा जाल बिछा होता है जो आपकी निजी जानकारी, पैसे और सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है. इसलिए अगर आपके पास भी कोई ऐसा संदिग्‍ध मैसेज आए, तो उसे नजरअंदाज करें और दूसरों को भी सतर्क करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी, डेथ ओवरों का खेल जारी; शिवम दुबे के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी, डेथ ओवरों का खेल जारी; शिवम दुबे के साथ क्रीज पर मौजूद
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब
कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget