एक्सप्लोरर

Deepfake Videos: क्या है डीपफेक वीडियो, जिससे दुनिया परेशान? जानिए कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी

How Deepfake Videos Work: वीडियो और ऑडियो दोनों ही रूप में डीपफेक का इस्तेमाल किया जा रहा है. एआई और मशीन लर्निंग की मदद से वीडियो या ऑडियो तैयार किया जाता है.

What is Deepfake Videos: दुनियाभर में एआई (Artificial Intelligence) की मदद से कई चीजें आसान हो गई हैं. लेकिन हर टेक्नोलॉजी (Technology) के दो पहलु होते हैं. एआई ने जहां कई चीजों में इंसान की मदद करनी शुरू की है, तो वहीं, इसकी खामियां भी सामने आई हैं. एआई और डीपफेक की मदद से लोगों को तस्वीरों, वीडियो और ऑडियो के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, जिससे हर कोई परेशान है. सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी और बड़े राजनेता भी डीपफेक से बच नहीं पाए हैं. इनसे जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं. 

ऐसे में सवाल उठता है कि डीपफेक वीडियो क्या है, इस पर सरकार के क्या नियम हैं और इसका कैसे पता लगाया जाता है? दरअसल, वीडियो और ऑडियो दोनों ही रूप में डीपफेक का इस्तेमाल किया जा रहा है. एआई और मशीन लर्निंग की मदद से वीडियो या ऑडियो तैयार किया जाता है. इससे किसी भी व्यक्ति का चेहरा लगाकर या वॉयस कॉपी कर गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है. एआई की मदद से व्यक्ति के वॉइस का क्लोन जनरेट किया जाता है, जो पूरी तरह एक जैसा लगता है. ऐसा कहा जा रहा है कि डीपफेक मॉर्फ वीडियो का ही एक एडवांस रूप है. 

सरकार के क्या हैं नियम?

सरकार ने डीपफेक वीडियो से निपटने के लिए कड़े कदम भी उठाए हैं. अगर कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यहां तक कि ऐसे व्यक्ति को तीन साल तक की जेल भी हो सकती है. 

डीपफेक वीडियो कैसे पहचाने?

  • मूवमेंट्स पर गौर करें: डीपफेक वीडियो में आप जिस इंसान को देख रह होंगे, उसकी एक्टिविटी और मूवमेंट्स अलग होगी. उसमें आपको आम इंसान की तुलना में थोड़ी अलग नजर आएगी.
  • वीडियो में दिखने वाले इंसान के चेहरे को ध्यान से देखें, उसमें आपको कुछ ऐसे एक्सप्रेशन्स देखने को मिल सकते हैं, जो आमतौर पर नहीं दिखते हैं.
  • इसके अलावा आपको वीडियो में दिखने वाले इंसान की आंखों पर नज़र रखनी चाहिए. नकली वीडियो में अक्सर आंखों की पलके या तो काफी तेजी से झपकती है या बिल्कुल ही नहीं झपकती है.
  • अगर आप नकली वीडियो में दिखने वाले इंसान को अच्छे से जानते हैं, तो आप उसकी आवाज और बोलने की शैली पर ध्यान दें. आप नोटिस करें कि वीडियो में जिस शैली से इंसान बात कर रहा है क्या उसी शैली से आमने-सामने भी बात करता है. नकली वीडियो में आपको कुछ अंतर जरूर समझ आएगा.
  • अगर आप वीडियो को ज़ूम करके चेक करेंगे तो आपको वीडियो में दिखने वाले इंसान के चेहरे पर कुछ अजीब नजर आएगा. दाढ़ी, मूंछ, भौमे, पहले, और सर के बाल नकली नज़र आ सकते हैं.
  • आप वीडियो में बोलने वाले इंसान के होंठ पर ध्यान दें और देखें कि वो इंसान जो बोल रहा है क्या उसके होंठ से वैसे ही शब्द निकल रहे हैं या नहीं. इसके लिए आप वीडियो की स्पीड स्लो करके चेक कर सकते हैं. डीपफेक वीडियो में आवाज को अलग से जोड़ा जाता है, ऐसे में कई बार इंसान की ऑडियो और वीडियो की सटीक टाइमिंग सही नहीं होती.

ये भी पढ़ें-

Pakistan में भी है फ्लिपकार्ट और अमेजन? पड़ोसी मुल्क के लोग कहां से करते हैं ऑनलाइन शॉपिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IP Address से कैसे जुड़ती है आपकी Online दुनिया? जानें पूरी टेक्नोलॉजी
IP Address से कैसे जुड़ती है आपकी Online दुनिया? जानें पूरी टेक्नोलॉजी
मोबाइल हॉटस्पॉट कितना सुरक्षित, जानें किन गलतियों से हो सकता है नुकसान?
मोबाइल हॉटस्पॉट कितना सुरक्षित, जानें किन गलतियों से हो सकता है नुकसान?
Amazon पर AI की Shopping बंद, Meta Muse की एंट्री ब्लॉक; जानें क्यों?
Amazon पर AI की Shopping बंद, Meta Muse की एंट्री ब्लॉक; जानें क्यों?
बजट से परफॉर्मेंस तक, Students के लिए 2026 के टॉप Laptop Options
बजट से परफॉर्मेंस तक, Students के लिए 2026 के टॉप Laptop Options

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास को क्यों आया गुस्सा? बोले- 'पता चला है कि दिल्ली पुलिस...'
CJP के सौरव दास को क्यों आया गुस्सा? बोले- 'पता चला है कि दिल्ली पुलिस...'
OP राजभर की सियासी दुश्मन के खिलाफ AIMIM, सुभासपा चीफ देंगे साथ? ये है पूरा मामला
OP राजभर की सियासी दुश्मन के खिलाफ AIMIM, सुभासपा चीफ देंगे साथ? ये है पूरा मामला
SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं
SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं
न्यूजीलैंड ने भारत से टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, एक साल बाद वापस आया खूंखार गेंदबाज
न्यूजीलैंड ने भारत से टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, एक साल बाद वापस आया खूंखार गेंदबाज
The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
BJP विधायक विजय शर्मा का लापता बेटा दिल्ली में मिला, 3 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
BJP विधायक विजय शर्मा का लापता बेटा दिल्ली में मिला, 3 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
साइक्लोन अर्नब लाएगा 'आफत', कई राज्यों में रेड अलर्ट, जानें ताजा अपडेट
साइक्लोन अर्नब लाएगा 'आफत', कई राज्यों में रेड अलर्ट, जानें ताजा अपडेट
Kitchen Cloth Smell: रसोई के कपड़े से बदबू नहीं जा रही, काम करेगा ये तरीका
रसोई के कपड़े से बदबू नहीं जा रही, काम करेगा ये तरीका
Embed widget