एक्सप्लोरर

फोन में जरूर डाउनलोड कर लें ये ऐप, चोरी होने पर नहीं होगा डेटा लीक, ऐसे करता है काम

अगर चाहते हैं कि मोबाइल फोन चोरी होने पर इसके अंदर मौजूद डेटा लीक न हो तो फौरन फोन में सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) ऐप डाउनलोड कर लें. 

इन दिनों स्मार्टफोन में हमारी कई महत्वपूर्ण डिटेल रहती है. यदि किसी कारण से ये गुम या चोरी हो जाए तो व्यक्ति की जान हलक पर आ जाती है. कई लोग तो पासवर्ड को क्रैक कर लोगों का पैसा और डेटा चुरा लेते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं. इस सब से बचने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर प्लेटफार्म की शुरुआत 2019 में की थी. इस ऐप की मदद से चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और counterfeit मार्केट को खत्म किया जा सकता है. ये ऐप अब भारत के सभी राज्यों और यूनियन टेरिटरी के लिए मौजूद है.

इस ऐप को 2019 में दादरा एंड नगर हवेली, गोवा और महाराष्ट्र में सितंबर 2019 में लांच किया गया था. इसके बाद दिल्ली में भी इसे लॉन्च किया गया. हालांकि अब ये ऐप पूरे देशभर में लॉन्च हो चुका है और इसकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन को सिक्योर कर सकते हैं. इस ऐप्लीकेशन को आप CEIR की आधिकारिक वेबसाइट या प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को फोन के आईएमईआई नंबर की जरूरत पड़ती है. 

कैसे काम करता है CEIR 

दरअसल, CEIR ऐप मोबाइल के आईएमईआई डेटाबेस पर काम करता है. ये प्लेटफार्म मोबाइल फोन निर्माता कंपनियो और टेलिकॉम ऑपरेटर के साथ मिलकर काम करता है. यदि किसी का फोन चोरी या गुम हो जाता है और व्यक्ति इसकी रिपोर्ट करता है तो CEIR की मदद से फोन को ब्लॉक कर दिया जाता है ताकि इसका इस्तेमाल और कोई न कर पाए. यदि कोई व्यक्ति सिम कार्ड बदल के भी फोन का इस्तेमाल करना चाहता है तो वह ऐसा नहीं कर पाता है. 

मोबाइल गुम हो जाए तो ये करें

अगर आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है और आपको इसके मिलने की संभावना नहीं लगती है तो फौरन पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाएं. इसके बाद फिर सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर की आधिकारिक वेबसाइट पर आएं और यहां फॉर्म को फिल करें. फॉर्म को फिल करते वक्त आपसे महत्वपूर्ण जानकारी और FIR की कॉपी मांगी जाएगी. फॉर्म जमा करने के 24 घंटे के भीतर मोबाइल फोन का आईएमइआई नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है. ऐप की खास बात ये है कि यदि आपको फोन मिल जाता है तो आप आसानी से मोबाइल फोन को अनब्लॉक भी करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन जॉब ढूंढने के चक्कर में साफ हुए 9 लाख, ऑफर देकर इस तरह लगाई चपत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget