एक्सप्लोरर

ऑनलाइन जॉब ढूंढने के चक्कर में साफ हुए 9 लाख, ऑफर देकर इस तरह लगाई चपत

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए नौकरी के लिए अप्लाई किया लेकिन अंत में वह अपने मेहनत से कमाए हुए 9 लाख रुपये गवा बैठा. जानिए आखिर कैसे हुआ ये स्कैम.  

साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. जागरूकता फैलाने के बावजूद लोग कैसे न कैसे स्कैमर्स के जाल में फ़स ही जा रहे हैं. हाल ही में एक मामला दिल्ली से सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अनजान लिंक पर क्लिक करके अपने मेहनत से कमाए 9 लाख रुपये गंवा दिए. दरअसल, दिल्ली के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए अप्लाई किया था ताकि वह एक्स्ट्रा पैसे कमा सके ,लेकिन अंत में उसे स्कैमर ने 9,32,000 रुपये का चूना लगा दिया.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के पीतमपुरा इलाके के रहने वाले हरिण बंसल सोशल मीडिया पर स्क्रोल कर रहे थे जहां उन्हें एक पोस्ट दिखाई दी जिसमें वर्क फ्रॉम होम जॉब की बात कही गई और अच्छे पैसे मिलने का दावा किया गया. इस पोस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने के लिए व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक किया जहां से ये लिंक सीधे वॉट्सऐप पर रीडायरेक्ट हो गया. यहां एक अननोन व्यक्ति ने हरिण बंसल को एक वेबसाइट पर रजिस्टर करने के लिए कहा. 

इस वेबसाइट पर हरिण बंसल को पैसे जमा करने और फिर उसे निकालने के लिए कहा गया ताकि इस पर उसे कमीशन मिल सके. शुरुआत में जब व्यक्ति ने ऐसा किया तो उसे कमीशन मिला. जब स्कैमर को लगा कि बंसल को काम पर यकीन हो गया है तो उसने हरिण बंसल से इसमें ज्यादा पैसे ऐड करवाएं. जब व्यक्ति ने करीब 9 लाख 32 हजार रुपये वेबसाइट में ऐड किए तो फिर वह उसे नहीं निकाल पाया और तब हरिण बंसल को लगा कि वह स्कैम का शिकार हो गया है.

इसके बाद हरिण बंसल ने ये पूरा मामला पुलिस को बताया और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. मौके पर पुलिस ने दो लोगों को इस मामलें में गिरफ्तार किया है जिसमें अंकित और सुधीर कुमार नाम का व्यक्ति शामिल है. पुलिस ने बताया कि इस स्कैम का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है.

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

ये पहला ऐसा मामला नहीं है जहां स्कैमर्स ने इस तरह से लोगों को अपना शिकार बनाया हो. इससे पहले भी कई लोग नौकरी ढूंढने के चलते अपना मेहनत का पैसा ठगों के हाथ चढ़ा चुके हैं. विशेषकर कोरोना काल में इस तरह के मामले ज्यादा सामने आए क्योंकि लोगों ने उस वक्त वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए खूब अप्लाई किया था. कोरोना के बाद से लोग अब वर्क फ्रॉम होम जॉब ही ढूंढ रहे हैं और स्कैमर्स इसी बात का फायदा उठाकर लोगों को फुद्दू बना रहे हैं.

आप इस तरह के फ्रॉड का शिकार न हो इसके लिए कभी भी ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति या लिंक पर भरोसा न करें. जब भी लेन-देन या पैसे कमाने की बात सामने आ रही हो तो हमेशा पहले पूरी जानकारी इकट्ठा करें और तभी कोई डिसीजन लें. पूरी जानकारी न होने पर कभी भी किसी लिंक या वेबसाइट या ऐप  पर रजिस्टर न करें. 

यह भी पढ़ें: असामान्य कदम... लॉन्च से पहले खुद कंपनी ने बताई iQOO Z7 की कीमत और फीचर्स, आज से सेल शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
Semicon 2.0 Explained: मोबाइल से मिसाइल तक... आखिर चिप इंडस्ट्री पर क्यों 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत?
मोबाइल से मिसाइल तक... आखिर चिप इंडस्ट्री पर क्यों 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत?
किस मौसम में सोलर पैनल लगाए तो होगी जबरदस्त शुरुआत? जानें कब होता है परफेक्ट समय
किस मौसम में सोलर पैनल लगाए तो होगी जबरदस्त शुरुआत? जानें कब होता है परफेक्ट समय
दिमाग में चिप लगाने की रेस में सबसे आगे निकला चीन, ट्रायल करता रह गया अमेरिका
दिमाग में चिप लगाने की रेस में सबसे आगे निकला चीन, ट्रायल करता रह गया अमेरिका

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget