एक्सप्लोरर

New Smart TV: यह देसी कंपनी लाई 75 इंच का QLED TV, फीचर्स भी दमदार, जानें कीमत

75 inch QLED TV: भारतीय बाजार में एक देसी कंपनी ने नया QLED TV लॉन्च किया, जिसका डिस्प्ले 75 इंच का है. इसके जरिए आप घर पर ही सिनेमा हॉल जैसा मजा ले सकते हैं. यह टीवी एंड्रॉइड 11 ओएस पर काम करता है.

Vu QLED TV: कुछ समय से देश में QLED TV की डिमांड बढ़ती जा रही है. ऐसे में देसी कंपनी Vu ने भारतीय बाजार में अपना नया Vu QLED 75 प्रीमियम टीवी लॉन्च किया है. 75 इंच की साइज वाले इस टीवी में 4K HDR QLED स्क्रीन दी गई है. यह साइज में इतना बड़ा है कि आप घर पर ही सिनेमा हॉल जैसा मजा ले सकते हैं. कीमत की बात करें तो इसका दाम 119,999 रुपये है. वीयू क्यूएलईडी 75 को आप शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.

क्या है डिस्प्ले की खासियत?
वीयू के इस टीवी में 75 इंच का QLED 4K डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 60Hz का है. इसमें 120Hz तक फ्रेम रेट और एंटी-ग्लेयर प्रोटेक्शन बढ़ाने के लिए MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है. इसमें 64-बिट क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल इंटरनल स्टोरेज मिलती है. Vu QLED 75 गूगल के एंड्रॉइड 11 ओएस पर काम करता है. 

ये भी पढ़ें: Whatsapp पर इस तरह शेड्यूल करें मैसेज, हर कोई रह जाएगा हैरान, नहीं छूटेगा कोई बर्थडे

वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 और वाईफाई कनेक्टिविटी मिलती है. इसके साथ ही एक HDMI 2.1 पोर्ट, चार HDMI पोर्ट, एक ऑडियो जैक और दो यूएसबी इनपुट दिए गए हैं. इसमें आप गूगल प्ले स्टोर को भी ऐक्सेस कर सकते हैं और यह क्रोमकास्ट भी सपोर्ट करता है. इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप्स प्रीलोडेड मिलते हैं. 

ये भी पढ़ें: Reliance Jio ले आई धांसू प्लान, रोज मिलेगा 2.5GB डेटा, सालभर रिचार्ज से छुट्टी

शाओमी से मुकाबला
शानदार साउंड के लिए 40W आउटपुट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं. टीवी के साथ कंपनी ActiVoice रिमोट ऑफर कर रही है, जिसमें ओटीटी ऐप्स और गूगल क्रोमकास्ट को ऐक्सेस करने के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं. वीयू के इस टीवी का वजन 26.5Kg है. इस टीवी का मुकाबला Xiaomi 75 inch QLED TV के साथ है, जिसकी कीमत 1,41,615 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget