एक्सप्लोरर

दमदार बैटरी के साथ Vivo Y21 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस के मामले में किनसे रहेगा मुकाबला

Vivo का स्मार्टफोन Vivo Y21 भारत लॉन्च हो गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह 13 मेगापिक्सल का कैमरे के साथ दो कलर ऑप्शन में आता है. इसमें MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है.

स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में अपना वाई-सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y21 लॉन्च कर दिया है. यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ स्लिम डिजाइन में आता है. इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. यह दो कलर ऑप्शन में आता है और प्रमुख ई-कॉमर्स साइटों पर उपलब्ध है. इसे 'मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही बनाया गया है.    

स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y21 में 6.51 इंच का एचडी+ (1600×720) डिस्प्ले है जिसमें सिंगल सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच है. यह डुअल-सिम कार्ड को सपोर्ट करता है और फोन एंड्रॉइड 11 FunTouch 11.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 4GB RAM रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y21 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2-मेगापिक्सल का है.     फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा है. इसका कैमरा ऐप पोर्ट्रेट (बेसिक), पैनो, लाइव फोटो, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, प्रो और डीओसी जैसे मोड्स के साथ आता है.

बैटरी और कीमत
Vivo Y21 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसक साथ ही इसमें एक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई 2.4GHz और 5GHz जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Vivo Y21 के 4GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 15,490 है और कंपनी का कहना है कि 4GB RAM + 64GB स्टोरेज विकल्प जल्द ही उपलब्ध होगा. यह दो कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लू और डायमंड ग्लो में आता है. इसे वीवो के आधिकारिक चैनलों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम के माध्यम से खरीद सकते हैं.  

Oppo A74 5G से मुकाबला
Oppo A74 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC प्रोसेसर से लैस है. ओप्पो के इस फोन में 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज दी गई है. Oppo A74 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा. दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Oppo A74 5G में पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत की कीमत 17, 990 रुपये है.

यह भी पढ़ें-

Smartphones Under 15000: ये हैं 15,000 रुपये से कम के बेहतरीन स्मार्टफोन, जानें इनके शानदार फीचर्स

WhatsApp Disappearing मैसेज फीचर की नई टाइमलाइन बचा सकती है आपका स्टोरेज, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
5G महंगा हुआ तो 4G की ओर लौटे ग्राहक! बजट फोन की बढ़ी मांग
5G महंगा हुआ तो 4G की ओर लौटे ग्राहक! बजट फोन की बढ़ी मांग

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget